{"_id":"69bc44e7391466ebab062195","slug":"five-pilgrims-killed-in-road-accident-in-agra-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में बड़ा हादसा: आगरा में पेड़ से टकराई श्रद्धालुओं की बोलेरो, पिता-पुत्र समेत पांच की माैत; चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में बड़ा हादसा: आगरा में पेड़ से टकराई श्रद्धालुओं की बोलेरो, पिता-पुत्र समेत पांच की माैत; चार लोग घायल
Fri, 20 Mar 2026 12:18 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:18 AM IST
सार
यूपी के आगरा जिले में बृहस्पतिवार रात को बड़ा सड़क हादसा हुआ। कैला देवी के दर्शन कर लाैट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो हादसे का शिकार हो गई। हादसे में पांच श्रद्धालुओं की माैत हो गई। चार लोग घायल हैं। माैके पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना चित्राहाट के बाह-कचाैरा घाट मार्ग पर बृहस्पतिवार रात को कैला देवी का दर्शन कर लाैट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो पेड़ से टकरा गई। भीषण टक्कर में पूर्व फाैजी पिता-पुत्र सहित 5 की माैत हो गई। मृतकों में 3 साल की बच्ची भी शामिल है। वहीं चार लोग गंभीर घायल हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस का कहना है कि हादसे की वजह चालक को झपकी आना माना जा रहा है। मृतक इटावा और औरेया के रहने वाले थे।
घटना रात तकरीबन 11:30 बजे की है। नगला बर, इकदिल, इटावा निवासी पूर्व फाैजी कामता प्रसाद (70) परिवार के लोगों के साथ दो गाड़ियों में राजस्थान के कराैली कैला देवी मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। बृहस्पतिवार को घर लौट रहे थे। चित्राहाट थाने से 200 मीटर की दूरी पर कार सड़क किनारे के पेड़ से टकरा गई।
हादसे में बोलेरो कार सवार कामता प्रसाद, उनके छोटे बेटे देवेंद्र (35), पुत्रवधू सीमा (32), औरैया के प्रतापपुरा निवासी धेवते ऋषि (20) पुत्र चरन सिंह, 3 साल की आराध्या पुत्री नीरज की मौत हो गई। वहीं मृतक देवेंद्र का बेटा आदित्य (13), भाई दीपक की बेटी रोशनी (22), बेटा ऋषभ (18) और बोलेरो चालक उन्नाव के महोवा निवासी अवनीश घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण आ गए। उन्होंने कार में फंसे लोगों को शीशा तोड़कर बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सैफई के अस्पताल भेजा है। वहीं दूसरी गाड़ी में सवार परिवार के अन्य लोग भी घटनास्थल पर आ गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे की वजह से चालक को झपकी आना माना जा रहा है।