फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five Lakh Rupees Loot From Poultry Farm Employees Malpura Crime News

आगरा में दिनदहाड़े लूट की वारदात से सनसनी: पोल्ट्री फार्म के कर्मचारियों से पांच लाख रुपये लूटे

Sun, 19 Dec 2021 06:14 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 19 Dec 2021 06:14 PM IST
सार

पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है, क्योंकि ढाई लाख रुपये कर्मचारी पर मिले हैं। हालांकि पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
Five Lakh Rupees Loot From Poultry Farm Employees Malpura Crime News
लूट की वारदात की छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के मलपुरा क्षेत्र में रविवार को बाइक सवार बदमाशों ने पोल्ट्री फार्म के दो कर्मचारियों से पांच लाख रुपये लूट लिया। दोनों कर्मचारी तेहरा पोल्ट्री फार्म से रकम लेकर टेंपो से बिचपुरी जा रहे थे। सूचना पर एसएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी ग्रामीण ने बताया कि पोल्ट्री फार्म के ही एक कर्मचारी के पास से 2.25 लाख रुपये मिल गए हैं। घटना की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

कर्मचारियों ने दी सूचना
पुलिस के मुताबिक थाना जगदीश पुरा के नीलम एनक्लेव निवासी हितेंद्र गोस्वामी का बोदला, बिचपुरी मार्ग पर स्टार फार्म के नाम से पोल्टी फार्म है। वहां ग्वालियर के कंपू निवासी दीपू और भरतपुर के उच्चैन बसेरी निवासी राजन काम करते हैं। दोनों कर्मचारी बिचपुरी में किराये का कमरा लेकर रहते हैं। दीपू और राजन ने पुलिस को बताया कि रविवार को तेहरा क्षेत्र से पोल्ट्री फार्म का रुपये लेकर वे टेंपो से वापस आ रहे थे। रोहचा चौराहे से बिचपुरी जाते समय रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उनसे रुपयों से भरा थैला लूट लिया और फरार हो गए। लूट की घटना से हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन

कुछ रकम अलग से थी
सूचना पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, एसपी ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता, सीओ अछनेरा महेश कुमार मौके पर पहुंचे। एसपी ग्रामीण ने बताया कि पोल्ट्री फार्म के एक कर्मचारी के पास से ही 2.25 लाख रुपये मिल गए हैं। पुलिस जांच कर रही है। जल्द घटना का खुलासा हो जाएगा। जबकि पोल्ट्री फार्म संचालक का कहना है कि लूटे गए थैले में पांच लाख रुपये थे। कुछ रकम अलग से थी। वही बची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...
मैनपुरी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: हिस्ट्रीशीटर पृथ्वी सिंह की 15 करोड़ की संपत्ति कुर्क, तीन घंटे डटे रहे अफसर
मार्गशीर्ष पूर्णिमा: ठंड पर भारी पड़ी आस्था, मेले के अंतिम स्नान पर्व पर उमड़ा सैलाब, हर-हर गंगे के स्वर से गूंजे घाट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed