फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri Administration Huge Action Against History Sheeter Attached 15 Crore Land

मैनपुरी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: हिस्ट्रीशीटर पृथ्वी सिंह की 15 करोड़ की संपत्ति कुर्क, तीन घंटे डटे रहे अफसर

Mon, 20 Dec 2021 12:22 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 20 Dec 2021 12:22 AM IST
सार

पृथ्वी सिंह और उसके तीन साथियों पर आरोप लगे थे कि विगत 19 अप्रैल 2021 को थाना दन्नाहार क्षेत्र के लालपुर पोलिंग बूथ पर हंगामा किया था और पुलिस पर फायरिंग भी की थी। 

विज्ञापन
Mainpuri Administration Huge Action Against History Sheeter Attached 15 Crore Land
मैनपुरी पुलिस ने की हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार को मैनपुरी प्रशासन की ओर से हिस्ट्रीशीटर पृथ्वी सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस बल के साथ पहुंचे अधिकारियों की मौजूदगी में करीब 15 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई। पृथ्वी सिंह पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूर्व में गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई थी। 
विज्ञापन

करीब 15 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज
कोतवाली क्षेत्र के गांव हरचंद्रपुर निवासी पृथ्वी सिंह के खिलाफ सदर और दन्नाहार थाने में करीब 15 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूर्व में उसके खिलाफ प्रशासन की ओर से गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। अपराधी की हिस्ट्रीशीट भी खुली हुई है। रविवार को एसडीएम वीरेंद्र कुमार मित्तल, क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर पुलिस बल के साथ गांव हरचंद्रपुर पहुंचे। गैंगस्टर एक्ट के तहत पृथ्वी सिंह की चल-अचल संपत्ति को कुर्क किए जाने की कार्रवाई शुरू की गई। गांव हरचंद्रपुर, करहल रोड व कुछ अन्य स्थानों पर मकान, जमीन आदि को कुर्क किया गया। कार्रवाई के दौरान कई थानों की फोर्स मौजूद रही। करीब तीन घंटे तक कार्रवाई चलती रही। 
विज्ञापन


पुलिस पर फायरिंग और मतदान केंद्र पर किया था पथराव
हिस्ट्रीशीटर पृथ्वी सिंह व उसके तीन साथियों ने 19 अप्रैल 2021 को थाना दन्नाहार क्षेत्र के लालपुर पोलिंग बूथ पर जमकर हंगामा किया था। इस धांधली का आरोप लगाते हुए पथराव और हाथापाई की थी। रोकने का प्रयास कर रही पुलिस टीम पर फायरिंग किए जाने का मुकदमा भी दर्ज हुआ था। इसके बाद ही पृथ्वी सिंह के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई अमल में लाई गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...
फिरोजाबाद पहुंचे भाजपा सांसद साक्षी महाराज: अखिलेश पर तंज, कहा- अभी उन्हें और सीखने की जरूरत
साइबर अपराध: मैसेज भेजकर आगरा के चिकित्सक के खाते से निकाले 73 लाख रुपये, पुलिस जांच में जुटी
न्याय की जीत: आगरा की शिवाली ने ठोस पैरवी कर तीन लोगों को फांसी से बचाया, सुप्रीम कोर्ट ने किया बरी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed