Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five lakh people did not get water; the problem persists today.

Agra News: पांच लाख लोगों को नहीं मिला पानी, आज भी परेशानी

Sun, 29 Nov 2026 02:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Five lakh people did not get water; the problem persists today.
लंगड़े की चौकी पर क्षतिग्रस्त गंगा जल की मुख्य पाइपलाइन की जांच करते जलकल कर्मचारी।
आगरा। जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से शनिवार शाम को आधे शहर में पानी की आपूर्ति ठप रही। करीब पांच लाख लोगों तक गंगाजल नहीं पहुंचा। शनिवार सुबह आपूर्ति के बाद वाटरवर्क्स को बंद कर दिया गया। यूपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने लंगड़े की चौकी के पास 22 फीट गहराई में बिछाई गई गंगाजल की मुख्य पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया। देर रात तक जांच में क्षति का आकलन नहीं हो सका। रविवार सुबह भी आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन

जलकल विभाग के महाप्रबंधक कुमार गौरव ने बताया कि मेट्रो रेल के निर्माण कार्य के दौरान जीवनी मंडी वाटरवर्क्स को आने वाली गंगाजल की 1600 मिमी. व्यास की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसकी मरम्मत के लिए यूपीएमआरसी ने पांच घंटे का शटडाउन मांगा था।
विज्ञापन

पाइपलाइन को शनिवार सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बंद कर दिया गया। यह काम देर रात तक चलता रहा लेकिन क्षतिग्रस्त लाइन का आकलन नहीं हो सका। देर रात में लाइन चालू कराने को कहा गया लेकिन इसका असर रविवार सुबह की जलापूर्ति पर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

फोन कर मंगाएं टैंकर
जलकल महाप्रबंधक कुमार गौरव ने बताया कि रविवार सुबह आपूर्ति का प्रयास है लेकिन कुछ जगह असर पड़ सकता है। गंगाजल की आपूर्ति शुरू होने के बाद शोधन किया जाएगा और तब उसे पंपिंग स्टेशनों को भेजा जाएगा। ऐसे में छत्ता और ताजगंज जोन के घरों में पानी की परेशानी हो सकती है। लोग कंट्रोल रूम के फोन नंबर 8192095401 पर संपर्क कर टैंकर मंगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed