{"_id":"66e91cb1d6b5c1e5d108ecfa","slug":"five-killed-in-explosion-in-firecracker-warehouse-anger-people-dead-bodies-not-allowed-to-be-picked-up-2024-09-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: पटाखा गोदाम में विस्फोट में पांच की मौत, लोगों में आक्रोश...नहीं उठने दिए शव; मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: पटाखा गोदाम में विस्फोट में पांच की मौत, लोगों में आक्रोश...नहीं उठने दिए शव; मुआवजे की मांग
Tue, 17 Sep 2024 11:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 17 Sep 2024 11:37 AM IST
सार
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में विस्फोट के बाद टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। उधर हादसे में मृतक के शवों को जब पुलिस लेने पहुंची, तो लोगों ने लाशों को नहीं उठने दिया।
विज्ञापन
लोगों से बात करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र के नौशेहरा गांव पटाखे के गोदाम में भीषण विस्फोट हुआ। इस हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत की सूचना है। इस हादसे के बाद सोमवार सुबह भी टीम बचाव कार्य में जुटी रहीं। वहीं परिवार के लोगों ने हादसे में मृत लोगों के शवों को नहीं उठने दिया। वे लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हो सका।
विज्ञापन
सोमवार रात में हुए पटाखा गोदाम में धमाके की खबर सुनकर दूर-दूर से लोग घटना स्थल पर दौड़ पड़े। नौशहरा निवासी इरसाद ने बताया कि सभी लोग घर पर लेटे हुए थे, तभी अचानक जोर का धमाका हुआ। धमाके से घर में लगी टीवी, खिड़कियां लेंटर, दरवाजे तक उखड़ गये थे। घटना के बाद लोग घरों से निकलर बाहर की तरफ दौड़ पड़े। सैकड़ों की तादात में लोग सड़क पर अपने परिवार के साथ डर के साए में इधर-उधर जान बचाने के लिए दौड़ लगा रहे थे। एसएसपी, डीएम, एसडीएम, सीओ सहित जिले के तमाम अधिकारी रात भर घटना स्थल पर डटे रहे। वहीं देर रात आगरा से एनडीआरएफ की टीम भी घटना स्थल पर पहुचीं और बचाव कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये बचाव कार्य मंगलवार सुबह भी जारी रहा। इस दौरान हादसे में मृत लोगों के शव को परिवार के लोगों ने नहीं उठने दिया। मुआवजे की मांग की जा रही थी। जिलाधिकारी ने लोगों को आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतक के परिवारीजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि दिलाई जाएगी, इसके बाद मामला शांत हो सका।
कई वर्षों से पुलिस की नाक के नीचे चल रहा पटाखे का कारोबार
कई वर्षों से नौशहरा में पटाखों का कारोबार किया जा रहा है। कोई घर में तो कोई नौशहरा से कुछ किलोमीटर दूर कारोबार कर रहा है, लेकिन आठ साल पहले हुए धमाके में चार लोगो की मृत्यु हो जाने के बाद भी पुलिस पटाखो के अवैध कारोबार को बंद नहीं करा पाई। ग्रामीणों ने बताया कि फायर ब्रिगेड से लेकर कई अधिकारियों को पता था कि घनी आबादी में अवैध पटाखों का कारोबार किया जा रहा है। उसके बाद भी प्रशान और पुलिस ने अवैध पटाखों के करोबार करने वालो पर कोई कार्रवाई नहीं की।
कई वर्षों से नौशहरा में पटाखों का कारोबार किया जा रहा है। कोई घर में तो कोई नौशहरा से कुछ किलोमीटर दूर कारोबार कर रहा है, लेकिन आठ साल पहले हुए धमाके में चार लोगो की मृत्यु हो जाने के बाद भी पुलिस पटाखो के अवैध कारोबार को बंद नहीं करा पाई। ग्रामीणों ने बताया कि फायर ब्रिगेड से लेकर कई अधिकारियों को पता था कि घनी आबादी में अवैध पटाखों का कारोबार किया जा रहा है। उसके बाद भी प्रशान और पुलिस ने अवैध पटाखों के करोबार करने वालो पर कोई कार्रवाई नहीं की।