{"_id":"668977a5ab205bcb6e034404","slug":"five-injured-including-sub-inspector-and-family-member-of-car-in-collision-with-tanker-referred-kasganj-news-c-175-1-agr1054-117638-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: टैंकर की टक्कर से कार सवार उपनिरीक्षक और परिजन सहित पांच घायल, रैफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: टैंकर की टक्कर से कार सवार उपनिरीक्षक और परिजन सहित पांच घायल, रैफर
Sat, 06 Jul 2024 10:28 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 06 Jul 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदराराऊ मार्ग पर शनिवार की सुबह बांकनेर के समीप टैंकर ने कार सवारों को टक्कर मार दी। जिसमें उपनिरीक्षक व चार परिजन घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया है।
उपनिरीक्षक धीरज सिंह सिकंदरपुर वैश्य कोतवाली क्षेत्र में कादरगंज चौकी प्रभारी के पद पर तैनात हैं। वह शनिवार की सुबह लगभग 7:15 बजें परिवार के सदस्यों के साथ कार में सवार होकर नदरई की ओर से कासगंज आ रहे थे। रास्ते में बांकनेर के पास टैंकर ने कार को टक्कर मार दी। जिसमें धीरज सिंह व उनकी मां बासमती देवी (75),पत्नी जीतू रानी(43),पुत्र (04) और पुत्री तनवी (03) घायल हो गए। घटना के बाद आस-पास लोग और राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। किसी ने फोन कर सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत को गंभीर देखते अलीगढ़ रेफर कर दिया।