फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five Injured by Running Car at Bhimrao Ambedkar University

भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के गेट पर नौसिखिये ने दौड़ाई कार, पांच जख्मी

Fri, 19 Jul 2019 12:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 19 Jul 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
Five Injured by Running Car at Bhimrao Ambedkar University
सड़क दुर्घटना
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के गेट नंबर दो के पास गुरुवार दोपहर को नौसिखिये ने आई-20 कार दौड़ा दी। इससे गेट के पास लाइन लगाकर खड़े चार छात्र और एक छात्रा चपेट में आ गई। वह जख्मी हो गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद भी कार चला रहे युवक ने ब्रेक नहीं लगाए। वह कार को भगा ले गया। पुलिस ने सुल्तानगंज पुलिया पर कार को रोक लिया। उसमें सवार दो युवकों को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन


घटना गुरुवार दोपहर 12 बजे की है। विश्वविद्यालय के गेट नंबर दो के पास छात्र-छात्राएं टोकन लेने के लिए लाइन में लगे थे। तभी दो युवक आई-20 कार लेकर जा रहे थे। थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कार मैनपुरी निवासी अंकित चला रहा था, जबकि कार मालिक विशाल बगल की सीट पर बैठा था। दोनों डिग्री लेने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विश्वविद्यालय में काम खत्म होने के बाद जा रहे थे। अंकित ने क्लच पर पैर रखने के बजाय, एक्सीलेटर पर रख दिया। इससे कार तेजी से आगे बढ़ गई। अंकित उसे नियंत्रित नहीं कर सका। कार ने चार छात्र और एक छात्र को चपेट में ले लिया। 

अन्य छात्रों ने भागकर खुद को बचाया। लोगों के पीछे दौड़ने पर विशाल कार चलाने लगा। वह सुल्तानगंज पुलिया की ओर कार ले गया। सूचना पर हरीपर्वत पुलिस ने पीछा किया। इसके बाद कार को सुल्तानगंज पुलिया चौराहे पर रोक लिया गया। 

निरीक्षक के मुताबिक, अंकित नौसिखिया कार चालक है। इस वजह से हादसा हुआ। घायलों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। कार से घायल हुए सचिन ने शाम को थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की।

कार्रवाई के मूड में नहीं थी पुलिस
रात तकरीबन आठ बजे तक पुलिस ने अंकित का ड्राइविंग लाइसेंस चेक नहीं किया। वहीं कार को भी सीज नहीं किया गया। पुलिस का कहना था कि तहरीर का इंतजार किया जा रहा है। इससे पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed