फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five Hundred Rupee Notes Rain Down From The building aliganj Tehsil etah

Etah: इमारत से अचानक होने लगी  500-500 के नोटों की बारिश, रुपये बटोरने के लिए टूट पड़े लोग

Sat, 05 Oct 2024 12:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 05 Oct 2024 12:13 PM IST
सार

एटा की अलीगंज तहसील की एक इमारत से नोटों की बारिश होते देख लोग हैरान रह गए। 500-500 को नोटों को लूटने के लिए लोग दौड़ पड़े। इस दौरान जिस किसान के ये नोट थे, उसकी सांसें अटकी रहीं। 

 

विज्ञापन
Five Hundred Rupee Notes Rain Down From The building aliganj Tehsil etah
500 के नोट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के अलीगंज कस्बे में बंदरों का आतंक है। शुक्रवार को पुरानी तहसील में बैनामा कराने आए किसान की बाइक की डिग्गी से बंदर एक लाख रुपये निकाल ले गए और उड़ा दिए। नोटों की बारिश होते ही वहां मौजूद वकील व उनके मुंशी एकत्रित करने में जुट गए। एक नोट छोड़ पूरी रकम किसान को वापस मिल गई।
विज्ञापन


सर्वेश निवासी ग्राम नगला केसरी शुक्रवार दोपहर के समय अलीगंज तहसील में एक जमीन का बैनामा कराने के लिए आए थे। अपने अधिवक्ता से बातचीत कर रहे थे। 500-500 के नोट की दो गड्डी बाइक की डिग्गी में रखी थीं। तभी अचानक बंदर ने गड्डियां निकाल लीं। हाथों में नोटो की गड्डी थामकर बंदर अधिवक्ताओं के चेंबर की बिल्डिंग के ऊपर बैठ गया। लोग इनसे गड्डियां वापस कराने के तमाम प्रयास करीब आधे घंटे तक करते रहे। सर्वेश ने बंदर को केले डाले तो नोटों की एक गड्डी बंदरों ने फेंक दी, जबकि दूसरी गड्डी को बंदर ने हवा में उछाल दिया।
विज्ञापन


 इसके उछलते ही तहसील परिसर में नोटों की बारिश हो गई। नोट जमीन पर आकर बिखर गए। अधिवक्ताओं व उनके मुशियों ने एक-एक कर नोटों को एकत्रित किया और किसान को वापस किए। सर्वेश ने बताया कि एक लाख रुपये में से 500 का एक नोट नहीं मिल सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed