{"_id":"5f22bf1d8ebc3e9f6b1b1aa3","slug":"five-feet-tall-crocodile-entered-the-toilet-of-a-house-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मकान के अंदर शौचालय में घुसा पांच फीट लंबा मगरमच्छ, परिवार में फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान के अंदर शौचालय में घुसा पांच फीट लंबा मगरमच्छ, परिवार में फैली दहशत
Thu, 30 Jul 2020 06:08 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 30 Jul 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
शौचालय में मगरमच्छ
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जिले के गांव मुहब्बतपुर में गुरुवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक मकान के शौचालय में पांच फीट लंबा मगरमच्छ देखा गया। इससे परिवार में दहशत फैल गई। लोग घर से बाहर निकल आए और वन विभाग को सूचना दी। वनकर्मियों ने वाइल्डलाइफ एसओएस टीम को बुला लिया। टीम ने मगरमच्छ को पिंजड़े में कैद किया। इसके बाद यमुना नदी में छोड़ दिया गया।
मोहम्मदपुर गांव में जिस मकान के शौचालय में मगरमच्छ घुसा, उसके पास ही तालाब है। बुधवार की रात किसी वक्त तालाब से निकलकर मगरमच्छ मकान के अंदर बने शौचालय में घुस गया। गुरुवार की सुबह परिवार के मुखिया ने शौचालय का दरवाजा खोला तो वहां मगरमच्छ देखकर उनके होश उड़ गए।
दहशत में आए परिवार के सभी लोग घर के बाहर आ गए। चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। परिवार के लोगों ने बताया कि शौचालय में मगरमच्छ है। डरे-सहमे परिवारजनों ने शौचालय का दरवाजा बंद कर दिया। वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग से वाइल्डलाइफ एसओएस की टीम को जानकारी दी गई।

यमुना में छोड़ा मगरमच्छ
वन्यजीव संरक्षण संस्था से चार सदस्यीय टीम पिंजड़ा सहित अन्य आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने बचाव अभियान शुरू किया और मगरमच्छ को शौचालय से बाहर निकाल कर उसे सफलतापूर्वक पिंजरे में बंद कर लिया। बाद में टीम ने बटेश्वर के नारंगी घाट स्थित यमुना नदी में मगरमच्छ को छोड़ दिया।
जसराना रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी तुलसीराम डोहरे ने कहा कि सूचना मिलते ही हमने तुरंत अपनी टीम गांव में तैनात कर दी और वाइल्डलाइफ एसओएस टीम से संपर्क किया, क्योंकि हमने उनके साथ पहले भी इसी तरह के कई बचाव अभियानों पर काम किया है। टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर यमुना नदी में छोड़ दिया है।
वाइल्डलाइफ एसओएस के डायरेक्टर कंजरवेशन प्रोजेक्ट्स, बैजूराज एम.वी ने कहा कि हमारी टीम को मगरमच्छ बाहर निकालने के दौरान अत्यधिक सावधानी बरतनी पड़ी। चूंकि शौचालय छोटा था और टीम के पास मगरमच्छ की आरामदायक हैंडलिंग के लिए सीमित दायरा था। इसलिए यह रेस्क्यू ऑपरेशन आसान नहीं था।