{"_id":"69b0ee317486680f5307b704","slug":"five-exporters-from-agra-honoured-with-state-export-award-2026-03-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी के पांच बड़े निर्यातक, जिन्हें लखनऊ में मिला राज्य निर्यात पुरस्कार; उद्योग मंत्री ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी के पांच बड़े निर्यातक, जिन्हें लखनऊ में मिला राज्य निर्यात पुरस्कार; उद्योग मंत्री ने किया सम्मानित
Wed, 11 Mar 2026 09:53 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 11 Mar 2026 09:53 AM IST
सार
लखनऊ में आयोजित राज्य निर्यात पुरस्कार समारोह में आगरा के एफमेक अध्यक्ष गोपाल गुप्ता सहित पांच निर्यातकों को सम्मानित किया गया। चर्म उत्पाद, हस्तशिल्प और पत्थर उत्पाद श्रेणी में वर्ष 2023-24 और 2024-25 के लिए यह पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन
उद्योग मंत्री नंद गोपाल नंदी ने किया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राज्य निर्यात पुरस्कार में मंगलवार को लखनऊ में आगरा के उद्यमी छाए रहे। एफमेक अध्यक्ष गोपाल गुप्ता सहित पांच निर्यातकों को चर्म उत्पाद एवं हस्तशिल्प श्रेणी में उद्योग मंत्री नंद गोपाल नंदी ने किया सम्मानित है।
विज्ञापन
Trending Videos
राज्य निर्यात योजना के तहत वर्ष 2023-2024 और 2024-25 के पुरस्कारों की घोषणा की गई। साल 2023-24 के लिए चर्म एवं चर्म उत्पाद श्रेणी में गुप्ता एचसी ओवरसीज को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समूह के प्रबंध निदेशक एवं एफमेक अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने ग्रहण किया।
इसी श्रेणी में साल 2024-25 के लिए नोवा शूज को भी सम्मानित किया गया।
इसी श्रेणी में साल 2024-25 के लिए नोवा शूज को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिनिधि जसवीर सिंह ने पुरस्कार लिया। द्वितीय पुरस्कार आरएन बजाज ओवरसीज के निदेशक अर्जुन सिंह कोचर ने प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त 2023-24 के लिए आगरा की शर्मा आर्टिस्टिक स्टोन गैलरी को मार्बल एवं पत्थर के उत्पादों की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार दिया गया। कंपनी की प्रतिनिधि शिवानी श्रीवास्तव ने पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं आकृति ज्वेल क्राफ्ट की निदेशक सुरभि कनोडिया को द्वितीय पुरस्कार मिला।
सम्मान समारोह लखनऊ स्थित होटल क्लार्क अवध में आयोजित किया गया था। जहां प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग के मंत्री नंद गोपाल नंदी ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग के अपर मुख्य सचिव अलोक कुमार, फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन्स के डायरेक्टर जनरल एवं सीईओ डॉ. अजय सहाय तथा फियो उत्तर प्रदेश के प्रमुख आलोक श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे। समारोह में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े निर्यातकों और उद्योग प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।