फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five councillors of BJP elected in Agra Municipal Corporation executive elections

Agra: नगर निगम कार्यकारिणी के चुनाव में भाजपा का दबदबा...चुने गए पांच पार्षद, मतदान की नहीं आई नाैबत

Sat, 19 Jul 2025 10:34 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 19 Jul 2025 10:34 PM IST
सार

नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव में  कुल 11 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इनमें से दो के नामांकन अधूरे होने के कारण निरस्त कर दिए गए। निर्विरोध चुनाव प्रक्रिया पूरी करने पर जोर दिया गया।

विज्ञापन
Five councillors of BJP elected in Agra Municipal Corporation executive elections
नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में नगर निगम कार्यकारिणी के चुनाव में एक बार फिर भाजपा का दबदबा नजर आया। 100 में से 66 पार्षद वाली भाजपा ने कार्यकारिणी के 6 पदों में से 5 पर अपने पार्षदों को भेजा जबकि बसपा का केवल एक पार्षद ही कार्यकारिणी के लिए चुना गया। 34 पार्षदों के विपक्ष में होने के कारण दो सदस्य चुने जा सकते थे, लेकिन विपक्षी दलों में एकता और सहमति न होने के कारण बसपा का एक पार्षद ही चुना जा सका। कार्यकारिणी चुनाव निर्विरोध ही हुए।
विज्ञापन


नगर निगम सदन कक्ष में शनिवार सुबह 11:30 बजे कार्यकारिणी के 6 सदस्याें के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। भाजपा की ओर से 6 सीटों के लिए 7 पार्षदों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें राकेश जैन, फूल कुमारी, प्रियंका अग्रवाल, वीरेंद्र लोधी, विक्रांत कुशवाह, शरद चौहान और निधि सिंह रहे, जबकि बसपा से पार्षद दल नेता सुहैल कुरैशी, मो. आसिफ, पुष्पा कुमारी और सज्जन अली ने नामांकन किया। 
विज्ञापन


 

इस तरह कुल 11 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इनमें से दो के नामांकन अधूरे होने के कारण निरस्त कर दिए गए। भाजपा और बसपा पार्षद दल की बैठक के बाद बनी सहमति में निर्विरोध चुनाव प्रक्रिया पूरी करने पर जोर दिया गया। इसके बाद तीन पार्षदों ने नामांकन पत्र वापस ले लिए। इससे छह सीटों के लिए छह पार्षद ही रह गए, जिनके निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा मेयर हेमलता दिवाकर ने की।

कार्यकारिणी में यह चुने गए
सहमति बनने के बाद कार्यकारिणी के छह सदस्यों में भाजपा के पांच पार्षद राकेश जैन, फूल कुमारी, प्रियंका अग्रवाल, वीरेंद्र लोधी, विक्रांत कुशवाह तथा बसपा के मो. आसिफ को चुना गया। भाजपा के 66 पार्षद हैं, जबकि बसपा के 24 पार्षद हैं। कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव में पदेन सदस्यों की जरूरत नहीं पड़ी। सांसद, विधायक और एमएलसी नगर निगम के पदेन सदस्य हैं। इनमें से कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य और विधायक जीएस धर्मेश ही नगर निगम आए। मतदान की स्थिति होने पर पार्टी अपने सभी सांसदों, विधायकों को बुलाती। इस चुनाव को संपन्न कराने के लिए प्रशासन से सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी निर्मला फौजदार विशेष रूप से आईं, वहीं पूर्व सचिवालय अधीक्षक लायक राम शर्मा को बुलवाया गया था। इस दौरान अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी तथा शिशिर कुमार मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed