फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five cattle burned to death in a fire that engulfed a farmer's hut and cattle shed.

Agra News: किसान की झोपड़ी और पशुबाड़े में आग से पांच मवेशी जल मरे

Sun, 15 Feb 2026 02:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 15 Feb 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Five cattle burned to death in a fire that engulfed a farmer's hut and cattle shed.
पिनाहट। थाना मंसुखपुरा क्षेत्र के औंध गांव में शुक्रवार रात शॉर्ट सर्किट से किसान के घर के पास बनी झोपड़ी और पशुबाड़े में आग लग गई। हादसे में एक भैंस और चार बकरियों सहित कुल पांच मवेशी जलकर मर गए। चार मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए हैं। आग में किसान का हजारों रुपये का सामान भी जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


औंध गांव निवासी किसान संदीप पुत्र पूरन सिंह के घर के पास झोपड़ी और पशुओं का बाड़ा बना है। रात में बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। लपटों ने झोपड़ी और पशुबाड़े को चपेट में ले लिया। आग की लपटें विकराल होने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना देकर सबमर्सिबल पंप चलाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पांच मवेशी जलकर मर चुके थे। चार मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए। आग की चपेट में आने से पड़ोसी ओमप्रकाश, कैलाश और रमेश की झोपड़ियां भी जल गईं। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन किया, जबकि पशुपालन विभाग ने मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed