{"_id":"625b2ad0e2677717d40fa371","slug":"five-arrested-for-betting-on-ipl-in-car-agra-news-agr5305004165","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में आईपीएल का सट्टा लगाते पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में आईपीएल का सट्टा लगाते पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। शहर में लग्जरी कार में आईपीएल पर सट्टा लगाया जा रहा था। थाना हरीपर्वत पुलिस, सर्विलांस, स्वॉट और अपराधी खुफिया शाखा ने शनिवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे कार, मोबाइल, लैपटॉप और रुपये बरामद किए गए। उन्होंने कार को बुक बना रखा था।
सीओ हरीपर्वत एएसपी सत्य नारायण ने बताया कि शुक्रवार रात को सूचना मिली थी कि आईएसबीटी पुल के नीचे कुछ लोग कार में आईपीएल पर आनलाइन सट्टा लगा रहे हैं। इसकी जानकारी पर थाना पुलिस सहित अन्य टीम ने घेराबंदी कर ली। इसके बाद पांच आरोपियों को पकड़ लिया। इनमें राजपुर चुंगी निवासी सिद्धार्थ गुप्ता, ताजगंज निवासी जीशान, विभव नगर निवासी दीपक कुशवाहा, बगीची बिंदा भगत निवासी शाहिद खान और कहरई मोड़ निवासी अजय हैं।
पुलिस को आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वो ऑनलाइन सट्टा कराते थे। इसके लिए एक आईडी लेते थे। मैच के समय गाड़ी से घूमते रहते थे। लोग उन्हें कॉल करते थे। सट्टा लगाते थे। वह लोगों को पैसा पहुंचाते थे। आरोपियों से एक लैपटॉप मिला है, जिसमें सट्टा कराने और लगाने वालों का डाटा है। इसमें आईपीएल की सट्टेबाजी से संबंधित स्क्रीन शॉट और फोटो मिले। अभी लैपटॉप की जांच की जा रही है। उनसे एक हुंडई कार, 15 मोबाइल, 5100 रुपये और एक लैपटॉप बरामद किया गया है। सीओ ने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया गया है।