फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fish eggs ganga rivers

गंगा नदी में छोड़े 65 हजार 800 सौ मछली के बच्चे

Tue, 18 Oct 2022 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
fish eggs ganga rivers
कासगंज में कादरगंज गंगा में मछली के बीज को गंगा में छोडते अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा साथ में जिला - फोटो : KASGANJ
कासगंज। विधायक अमांपुर हरिओम वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को तहसील पटियाली और विकास खंड गंजडुंडवारा के कादरगंज घाट पर रिवर रैचिंग कार्यक्रम के अंतिम चरण का आयोजन किया गया। जनपद में कुल 03 लाख 25 हजार मछली के बच्चे छोड़े जाने का लक्ष्य था उक्त लक्ष्य के सापेक्ष पूर्व में मंगलवार को अंतिम चरण में 65 हजार 800 सौ मछली के बच्चे गंगा नदी में छोड़े गए।
विज्ञापन

विधायक अमांपुर ने कादरगंज पुल के निकट गंगा नदी की बहती जल धारा में नाव में बैठकर मछली के 65800 मछली के बच्चे छोड़े। कार्यक्रम प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजनान्तर्गत आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालकों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से मत्स्य संपदा को बढ़ाया जा रहा है। मछली के बच्चों से मत्स्य पालकों को काफी लाभ मिलेगा। मत्स्य बीज को लोग नदी से न निकालें, सरकार का उद्देश्य मत्स्य संपदा को बनाए रखना है। यह मत्स्य बीज बहती धारा में लगभग पांच किलोमीटर दायरे में ही रहते हैं। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का सभी मत्स्य पालक पूरा लाभ उठाएं और अपनी आय बढ़ाकर जीवन स्तर में सुधार लाएं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य गिरीश चंद्र द्वारा रिवर रैंचिंग एवं प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की जानकारी दी गई। इस दौरान जिला पंचायत सदस्यर बॉबी कश्यप, आराम सिंह शाक्य, मुकेश भदौरिया, सुनील गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता, सत्यवीर कश्यप, अपर सांख्यिकी अधिकारी आगरा मंडल, ब्रजेश कुमार, मत्स्य निरीक्षक कुंवरसेन गंगवार, पुष्पेंद्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed