फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fish death in yamuna

यमुना में सैकड़ों की संख्या में मरी मिली मछलियां, ग्रामीण चिंतित

Fri, 15 Jan 2021 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
fish death in yamuna
टूंडला के रसूलाबाद घाट पर यमुना के प्रदूषित पानी में मरी मछलियां - फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। यमुना की तलहटी में बसे किसानों के होश उस समय उड़ गए जब उन्हें यमुना नदी में सैकड़ों की संख्या में मरी हुई मछलियों को देखा। शुक्रवार की सुबह अचानक इतनी मछलियों के मरने के पीछे ग्रामीण तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
विज्ञापन

थाना नगला सिंघी के गांव रसूलाबाद यमुना घाट पर ग्रामीण खादर की खेती में अपने खेतों में बोई गेहूं की फसल में सिंचाई करने के लिए जा रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि यमुना किनारे सैकड़ों मछलियां मरी पड़ी हैं। ग्रामीणों चिंता जताते हुए बताया है कि उनके पशु भी नदी से जल पीते हैं, उनके पशु भी बीमार न पड़ जाएं। बीते वर्ष के जनवरी माह में भी नदी के किनारे पर सैकड़ों मृत मछलियां पाई गई थीं। ग्रामीणों का कहना है कि आगरा में छलेसर के निकट बूचड़ खाना है। वहां से जहरीले केमिकल का रिसाव यमुना नदी में छोड़ा जाता है। इससे ही मछलियां मरती हैं। ग्रामीणों ने प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम से पानी की जांच कराए जाने की मांग की है। मांग करने वालों में राम गोपाल बघेल प्रधान, अशोक कुमार, मुन्नालाल, रामबाबू, लायक सिंह, वीरेंद्र सिंह, करण सिंह, दामोदर सिंह, मान सिंह, गौतम सिंह, राम सिंह, विक्रम सिंह, कामराज, विनोद कुमार आदि ग्रामीण शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed