{"_id":"5af58a744f1c1be5408b4680","slug":"first-vehicle-fitness-center-will-built-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यहां बनेगा आगरा मंडल का पहला वाहन फिटनेस सेंटर, मिला ग्रीन सिग्नल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां बनेगा आगरा मंडल का पहला वाहन फिटनेस सेंटर, मिला ग्रीन सिग्नल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 11 May 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
मंडल का पहला वाहन फिटनेस सेंटर कुबेरपुर में बनाए जाने का रास्ता साफ हो गया है। शासन से कुबेरपुर में सरकारी भूमि पर बनाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई है।
तकरीबन दो करोड़ रुपये का बजट भी जल्द मिल जाएगा। सेंटर में अत्याधुनिक मशीनों से वाहनों की फिटनेस की जांच की जाएगी।
अभी तक फिटनेस जांच तकनीकी अधिकारी अपने अनुभव और गाड़ी की कंडीशन के हिसाब से तय करते रहे हैं। संभागीय परिवहन कार्यालय के अधिकारी दो साल से इसके लिए जमीन की तलाश कर रहे थे।

Trending Videos
इसके लिए सरकारी भूमि का चयन शहरी सीमा के बाहर किया जाना था। विभागीय अधिकारियों ने कुबेरपुर में स्थित भूखंड का चयन किया था।
दो एकड़ से अधिक भूमि में स्थापित किए जाने वाले फिटनेस सेंटर में जमीन के अधिग्रहण के बाद नापजोख होगी। इसके बाद समतलीकरण किया जाएगा। यहां एआरटीओ और प्राविधिक निरीक्षक (तकनीकी) के कार्यालय होंगे।
वाहनों की फिटनेस की जांच के अलावा ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदकों का ड्राइविंग टेस्ट भी होगा। अभी तक ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदकों का स्थलीय टेस्ट पुलिस लाइन मैदान में लिया जाता है।

अत्याधुनिक मशीनों से होगी जांच
परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सेंटर में अत्याधुनिक मशीनें मंगवाई जाएंगी। प्राविधिक निरीक्षक (तकनीकी) सुधीर वर्मा ने बताया कि मशीनों से वाहनों की फिटनेस टेस्टिंग आसान रहेगी।
इसमें वक्त भी कम लगेगा और गाड़ी की खामियां भी जल्द ही सामने आ जाएंगी। फिटनेस की जगह लैबोटरी होगी, जहां कि वाहनों की हर जांच आसानी से की जा सकेगी।
आरटीओ प्रशासन डीके सिंह ने बताया कि आगरा में पहला फिटनेस जांच केंद्र बनाए जाने का प्रस्ताव शासन से मंजूर हो चुका है। इसके लिए तकरीबन दो करोड़ रुपये का बजट भी मिलने वाला है। बजट मिलने पर काम शुरू कर दिया जाएगा।