फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   First training of personnel will start from tomorrow

Agra News: कल से होगा कार्मिकों का पहला प्रशिक्षण

Sat, 13 Apr 2024 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 13 Apr 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
First training of personnel will start from tomorrow
कल से होगा कार्मिकों का पहला प्रशिक्षण
विज्ञापन

मास्टर ट्रेनर व अधिकारी रहेंगे मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ प्रशासन ने मतदान के लिए भी तैयारी शुरू कर दी है। इसी के तहत सोमवार से मतदान कार्मिकों का पहला प्रशिक्षण होगा। तीन दिनों में आयोजित दो पालियों में प्रथम प्रशिक्षण पूर्ण किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर और अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में कुल 1603 मतदान केंद्र और 2098 मतदेय स्थल हैं। इसमें मैनपुरी जिले की चारों विधानसभाओं में कुल 1267 मतदान केंद्र और 1646 मतदेय स्थल हैं। इनके लिए मतदान कार्मिकों की आवश्यकता होगी। प्रत्येक मतदेय स्थल पर एक पोलिंग पार्टी जाएगी। इसमें पीठासीन अधिकारी और तीन मतदान अधिकारी समेत कुल 4 लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन

इसी के तहत 15 अप्रैल से जिला प्रशासन मतदान कार्मिकों का पहला प्रशिक्षण शुरू कराने जा रहा है। सुदिति ग्लोबल एकेडमी में पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी प्रथम को पहला प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण 15, 16 और 18 अप्रैल को दिया जाएगा। दो पालियों में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण में पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पाली अपराह्न दो बजे शाम 5 बजे तक रहेगी। तीन दिन में कुल साढ़े तीन हजार से अधिक कार्मिकों को पहला प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण में न पहुंचने पर होगी कार्रवाई
प्रशासन इस बार निर्वाचन कार्य में सहयोग न करने वाले कर्मचारियों को लेकर पहले से ही सख्ती बरत रहा है। इसी के चलते सभी मतदान कार्मिकों को ड्यूटी पत्र वितरण के समय से ही प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसमें लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed