फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ‌first time nota option in up municipality election

निकाय चुनावः नगर निगम में पहली बार होगा ये प्रयोग, पेटीएम की भी मांग

Tue, 31 Oct 2017 12:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Tue, 31 Oct 2017 12:59 PM IST
विज्ञापन
first time nota option in up municipality election
NOTA - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम चुनाव के मतदाता पहली बार नोटा (नन आफ द अवब) का प्रयोग करेंगे। जिस मतदाता को अपने वार्ड का पार्षद प्रत्याशी या शहर का मेयर प्रत्याशी पसंद न हो, वह इस विकल्प का प्रयोग कर सकता है। ईवीएम (इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन) में यह इसका बटन सबसे आखिर में होगा।
विज्ञापन


बता दें कि इस बार नगर निगम का चुनाव ईवीएम से होगा। इसके लिए पर्याप्त संख्या में ईवीएम का बंदोबस्त कर लिया गया है। दस नवंबर को तय हो जाएगा कि किस वार्ड में कितने प्रत्याशी चुनावी मैदान में रहेंगे और कितने मेयर पद के प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। 
विज्ञापन


इसके बाद निर्धारित होगा कि किस वार्ड के किस मतदान स्थल पर कितनी ईवीएम लगेंगी। ईवीएम पर सभी प्रत्याशियों का नाम और उनका चुनाव चिह्न अंकित होगा। सबसे आखिर में नोटा का विकल्प दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, निर्वाचन आयोग ने नोटा को वर्ष 2013 में मान्या दी। इसके बाद ईवीएम से हुए सभी चुनावों में इसका विकल्प दिया गया। नगर निगम चुनाव के लिए यह पहला मौका होगा, जब मतदाताओं नोटा का बटन दबाने का मौका मिलेगा।

पेटीएम से भुगतान का सुझाव

first time nota option in up municipality election
paytm
नगर निगम चुनाव प्रत्याशियों के व्यय पर नजर रखने के लिए प्रशासन ने सभी दावेदारों से बैंक में नया खोता खोलने को कहा है। चुनाव के लिए लेन-देन इसी खाते से होगा। 

इस पर पार्षदों का कहना है कि खाता खोलने खुलने के बाद चेक और पास बुक आने में कम से कम सात-आठ दिन का समय लगता है। चुनाव के लिए इस बार वैसे ही समय कम मिला है। ऐसे में पार्षदों ने पेटीम से भुगतान का सुझाव दिया है। इससे प्रशासन उनके खाते के लेन-देन पर नजर रख सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed