हमारे प्रधान: ग्राम पंचायत पुरामना में घुमंतू पशुओं से फसलों को बचाने का कराएंगे इंतजाम
ग्राम पंचायत पुरामना के युवा प्रधान विक्रांत इंदौलिया बीबीए पास हैं। उन्होंने किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता पर रखा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के अछनेरा विकास खंड की ग्राम पंचायत पुरामना के लोगों ने गांव की कमान 34 वर्षीय युवा विक्रांत इंदौलिया को सौंपी है। बीबीए (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) पास विक्रांत ने गांवों को पानी, जल निकासी, रास्ते की बुनियादी समस्याओं से निजात दिलाने का वादा किया है।
इसके अलावा किसान घुमंतू पशुओं की समस्या से सबसे ज्यादा परेशान हैं। उनकी फसलों को इन छुट्टा पशुओं से बचाने का इंतजाम ग्राम पंचायत में कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। विक्रांत से पहले उनके ताऊ ओमप्रकाश और चचेरे भाई ब्रजेश प्रधान रह चुके हैं।
ये हैं ग्राम विकास की योजनाएं
- किसानों की फसलों को बचाने के लिए ग्राम पंचायत में गोशाला का निर्माण कराना।
- जर्जर हो चुके विद्युत तारों से होने वाले हादसे रोकने के लिए लाइनों को दुरुस्त कराने का प्रयास करना।
- गांव में जलभराव की समस्या को दूर करने का प्रयास करना।
गांव में ये हैं प्रमुख समस्याएं
- जलनिकासी की व्यवस्था न होने से बारिश के दिनों में गांव की गलियां तलैया बन जाती हैं।
- गांव के ज्यादातर संपर्क मार्ग और खड़ंजा क्षतिग्रस्त पड़े हैं।
- टंकी जर्जर होने के कारण करीब तीन साल से जलापूर्ति ठप पड़ी है। लोग पानी के लिए परेशान हैं।
ग्राम पंचायत पुरामना में नगला टोडू, नगला हरीराम, नगला तीती और पुरामना मजरे हैं। जहां की कुल आबादी करीब 8000 है। ब्लॉक मुख्यालय से करीब छह किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत में कन्या पाठशाला, प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय हैं।