फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   first peom of atal bihari vajpayee on Taj Mahal

पढ़ें, अटल जी की पहली कविता, जो बयां करती है ताजमहल बनने के पीछे की सच्चाई

Fri, 17 Aug 2018 02:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 17 Aug 2018 02:28 PM IST
विज्ञापन
first peom of atal bihari vajpayee on Taj Mahal
फाइल फोटो
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दुनिया के महानतम नेताओं में गिना जाता है। वो एक प्रखर राजनीतिज्ञ के साथ सशक्त वक्ता, कवि और पत्रकार भी हैं। उन्होंने दिल छूने और जोश भर देने वाली कविताएं लिखी हैं।
विज्ञापन


अटल जी की हर कविताओं में जनमानस के लिए एक सीख होती है। उन्होंने अपनी कविताओं से समाज को वास्तविकता का आईना दिखाने का प्रयास किया है। इसका प्रमाण उनकी पहली कविता से भी दिखाई देता है। 
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने बहुत कम उम्र में कविता लिखनी शुरू कर दी थी। वाजपेयी ने अपनी जिंदगी की पहली कविता ताजमहल पर लिखी थी। यह उन्होंने खुद अपनी कविताओं के संग्रह की भूमिका में लिखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अटल जी की पहली कविता न तो ताजमहल की खूबसूरती पर है, और न ही मुमताज के लिए शाहजहां के प्यार पर आधारित है। यह कविता उन श्रमिकों पर आधारित थी, जिन्होंने भव्य इमारत का निर्माण किया था। और कहा जाता है कि श्रमिकों के हाथ कटवा लिए गए थे।  

अटली जी की पहली कविता के कुछ अंश

'यह ताजमहल, यह ताजमहल
यमुना की रोती धार विकल
कल कल चल चल 
जब रोया हिंदुस्तान सकल
तब बन पाया ताजमहल
यह ताजमहल, यह ताजमहल..!!'

आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सेहत बेहद नाजुक बनी हुई है। दिल्ली के एम्स में उनको फुल लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। लोग उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed