फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   First eye TB patient found in the district

Agra News: जिले में मिला आंख की टीबी का पहला मरीज

Wed, 12 Feb 2025 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 12 Feb 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
First eye TB patient found in the district
कासगंज का टीबी अस्पताल।
कासगंज। जिले में पहली बार आंखों की टीबी का मामला सामने आया है। एक युवक में इसकी पुष्टि हुई है। यह युवक शहर के सोरों गेट क्षेत्र का रहने वाला है। आंखों में दिक्कत होने पर उसे जब चिकित्सक को दिखाया तो उसमें टीबी के लक्षण मिले। इसके बाद उसकी जांच कराने पर आंखों की टीबी की पुष्टि हो गई। नेत्र रोग विशेषज्ञ सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना का कहना है कि फेफड़ों की टीबी के मरीज को आंखों की टीबी होने का खतरा रहता है, लेकिन बिना टीबी संक्रमण के भी यह बीमारी हो सकती है। इसमें नेत्र दिव्यांगता का खतरा सर्वाधिक है, मोतियाबिंद, ग्लूकोमा के बाद अंधता की प्रमुख वजह आंखों की टीबी भी है। इसमें लक्षणों को नजर अंदाज नहीं करना चाहिए। वहीं, इस मामले में सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि टीबी संक्रामक रोग है। इसके कीटाणु फेफड़ों के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों को भी प्रभावित करते हैं। पीड़ित को बेहद सावधानी रखने की जरूरत रहती है ताकि संक्रमण अन्य लोगों में नहीं फैले। जिला अस्पताल में ऐसे मरीजों की जांच और इलाज के पर्याप्त इंतजाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed