फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   First completed farming work then voted

Agra News: पहले निपटाया खेती का काम फिर किया मतदान

Tue, 07 May 2024 04:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 07 May 2024 04:25 PM IST
विज्ञापन
First completed farming work then voted
पहले निपटाया खेती का काम फिर किया मतदान
विज्ञापन

मैनपुरी। वर्तमान समय में किसानों के खेतों में काम चल रहा है। इसलिए किसानों के सामने लोकतंत्र की जिम्मेदारी निभाने के साथ ही अपने खेत में खड़ी फसल और खलियान की भी चिंता है। जिले के अधिकतर किसान सुबह खेतों और खलियान में काम करते देखे गए। दोपहर को उन्होंने बूथ पर पहुंचकर मतदान में भाग लिया।
किसानों के खेत में वर्तमान में गेहूं की फसल की कटाई और खलियान में लगे बोझों की थ्रेशिंग का कार्य चल रहा है। मंगलवार को मतदान था। किसान सुबह से अपने खेतों में पहुंचे यहां 9 बजे तक किसानों ने अपने खेतों में काम किया। इसके साथ ही किसानों ने अपने खेत में खड़ी गेहूं की फसल की कटाई की तो वहीं खलियान में लगे बोझों की थ्रेशिंग कराने का कार्य भी किया। किसान तेज धूप तक खेतों में काम करते देखे गए दोपहर के समय किसानों ने अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया।
विज्ञापन

किसान कप्तान सिंह ने बताया कि एक तरफ पेट का सवाल है तो दूसरी तरफ देश का सवाल है। इसलिए दोनों की काम जरूरी है। पहले खेत का काम किया और इसके बाद मतदान का काम किया। क्योंकि बिना पेट पूजा के देश सेवा हो नहीं सकती। किसान श्याम पाल का कहना था कि इस मौसम में किसान के लिए मतदान करना थोड़ा कठिन है लेकिन लोकतंत्र में अपने कर्तव्य का पालन भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed