फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   First city forest being prepared in 50 hectares in Nagla Budhi, digging of pond underway

Agra: नगला बूढ़ी में 50 हेक्टेयर में तैयार हो रहा पहला सिटी फॉरेस्ट, तालाब की चल रही खुदाई

Fri, 17 Mar 2023 12:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Mar 2023 12:27 PM IST
सार

पैदल चलने वालों के लिए कच्चे फुटपाथ का काम 80 फीसदी तक पूरा हो गया है। वहीं तालाब की खुदाई का काम जारी है।

विज्ञापन
First city forest being prepared in 50 hectares in Nagla Budhi, digging of pond underway
नगरवन में काम करते मजदूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी के पर्यावरण में फेफड़ों का काम करने के लिए पहले नगर वन (सिटी फॉरेस्ट) का निर्माण शुरू हो चुका है। नगला बूढ़ी में 50 हेक्टेयर जमीन पर नगर वन आकार ले चुका है। यहां पैदल चलने वालों के लिए कच्चे फुटपाथ का निर्माण 80 फीसदी तक पूरा हो चुका है। वॉच टावर और चहारदीवारी बन गई है। तालाब की खुदाई का काम जारी है।
विज्ञापन


नगर वन में नक्षत्र वाटिका का निर्माण भी शुरू किया जाएगा, जहां देसी प्रजाति के पौधे लगाए जाएंगे। बांईपुर के क्षेत्रीय वन अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वॉच टावर से पूरे नगर वन को देखा जा सकेगा। दीवार की मरम्मत और पुताई का काम पूरा हो गया है। तार फेंसिंग का कार्य चालू है। आधुनिक शौचालय बनाया जा रहा है। नगर वन में चिल्ड्रन पार्क और योगा पार्क भी बनाया जाएगा। ये सभी काम 2-3 वर्ष का समय लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed