फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   firozabad student celebrating team india victory

U-19 World Cup: सुहागनगरी के छात्र-छात्राओं ने देश की जीत को यूं किया सेलीब्रेट

Sat, 03 Feb 2018 03:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sat, 03 Feb 2018 03:54 PM IST
विज्ञापन
firozabad student celebrating team india victory
छात्र - फोटो : अमर उजाला
अंडर-19 वर्ल्डकप में टीम इंडिया की जीत पर देशभर में जश्न का माहौल है। खासकर स्कूलों में टीम ‌इंडिया की जीत पर जश्न मनाया जा रहा है। फिरोजाबाद के स्कूलों में छात्रों ने तिरंगे के साथ खुशी का इजहार किया। 
विज्ञापन


बता दें कि इस मौजूदा टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने कोई मैच नहीं गंवाया था। इसलिए फैन्स की टीम इंडिया से उम्मीदें और ज्यादा थी। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 203 रन से करारी मात देकर फाइनल में प्रवेश किया था।
विज्ञापन


फाइनल में सभी की निगाहें टीम इंडिया की मजबूत बल्लेबाजी पर टिकी हुई थीं। फैन्स का कहना है कि कप्तान पृथ्वी और शुभमन गिल के रूप में टीम इंडिया के पास दो शानदार बल्लेबाज हैं जिन्होंने अभी तक अपने बल्ले से सभी को प्रभावित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गेंदबाजी में टीम इंडिया का दारोमदार शिवम मावी, अनूकुल रॉय, कमलेश नागरकोटी और ईशान पोरेल पर होगा, जो सच साबित हुआ। फाइनल मैच जीतते ही फिरोजाबाद के किड्स कॉर्नर स्कूल में सभी छात्र ग्राउंड में एकत्रित हुए और तिरंगे के साथ देश की जीत का जश्न मनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed