फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   firozabad refusal to marry the bride on action demand

पुलिस और दबंगों के खिलाफ थाने में दुल्हन ने दिया धरना, फेरे लेने से किया इंकार

Fri, 06 Jul 2018 07:31 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Updated Fri, 06 Jul 2018 07:31 PM IST
विज्ञापन
firozabad refusal to marry the bride on action demand
दुल्हन को हाईवे से थाने ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के सम्राट नगर में वैवाहिक कार्यक्रम में डांस कर रहीं महिलाओं से छेड़खानी करने के मामले में हुई मारपीट और हंगामे के बाद दुल्हन ने फेरे लेने से इंकार कर दिया है। 
विज्ञापन


दुल्हन का कहना है कि पुलिस ने अरोपियों पर कार्रवाई की बजाय उसके भाई को ही रातभर थाने में बैठाए रखा। अब तक तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होती फेरे नहीं लेगी। 
विज्ञापन


शुक्रवार को दुल्हन अपने घर वालों के साथ पहले हाईवे पर धरने पर बैठी। वहां से उसे पुलिस थाने ले आई तो वहीं धरना शुरू कर दिया। दुल्हन के पिता ने रुपये और जेवरात लूटने का भी आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

firozabad refusal to marry the bride on action demand
श्ाादी का मंडप - फोटो : अमर उजाला
घटनाक्रम गुरुवार रात 12 बजे का है। मोहल्ला सम्राट नगर निवासी कल्पना पुत्री भत्त सिंह की बारात थाना सादाबाद के गांव कूपा से आई थी। बिल्लाराम से कल्पना की शादी तय की गई थी। 

इसी दौरान भत्त सिंह का पड़ोसी पप्पू पुत्र किशन सिंह अपने कुछ साथियों सहित शादी समारोह में पहुंचा। दुल्हन के भाई संजीव का आरोप है कि पप्पू और उसके भाई चंद्र शेखर ने बारात में डांस कर रहीं महिलाओं से छेड़छाड़ की। 

विरोध पर बारातियों के साथ मारपीट की। दूल्हे के बहनोई को भी पीट दिया, फायरिंग भी की। मारपीट में एक बालिका भी घायल हो गई। दुल्हन के ममेरे भाई विजय सिंह पुत्र हरी सिंह निवासी खेरागढ़ आगरा ने इसकी सूचना यूपी 100 को दी। 

पुलिस दुल्हन के ममेरे भाई को उठा ले गई और उसे रात भर थाने में रखा। पुलिस कार्रवाई से आहत दुल्हन रात को ही परिजनों के साथ थाना रामगढ पहुंच गई। 

पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो परेशान दुल्हन अपने परिवार की महिलाओं के साथ शुक्रवार दोपहर नगला बरी स्थित हाईवे पर धरना देकर बैठ गई। इससे हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई। 

महिला पुलिसकर्मी दुल्हन को खींच कर थाने ले आई। परिवार की अन्य महिलाएं भी दुल्हन के साथ थीं। रामगढ़ पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन दुल्हन पहले भाई को छोड़ने बाद फेरे लेने पर अड़ गई। 

दुल्हन का गुस्सा देख पुलिस ने दुल्हन के ममेरे भाई विजय सिंह व दबंग पप्पू के भाई चंद्रशेखर का शांति भंग में चालान कर दिया। बाद में दोनों को सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट से जमानत मिल गई। 

महिला थाना प्रभारी दुल्हन को समझा-बुझाकर घर ले गईं। दोपहर तीन बजे वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराकर दुल्हन को विदा करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed