फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firozabad police will investigate the Bhawana murder case of mainpuri

अब फिरोजाबाद पुलिस करेगी भावना हत्याकांड की जांच, भाजपा नेता के पुत्रों को मिल चुकी है क्लीन चिट

Mon, 27 Aug 2018 11:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Mon, 27 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
Firozabad police will investigate the Bhawana murder case of mainpuri
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी के बहुचर्चित भावना चौहान हत्याकांड की जांच अब फिरोजाबाद पुलिस करेगी। पुलिस महानिदेशक ने स्वाट टीम प्रभारी को तलब कर जांच का ब्योरा मांगा है। साथ ही जांच को स्थानांतरित कर दिया। हत्याकांड में दिवंगत भाजपा नेता मदन चौहान के पुत्रों को नामजद किया गया था। 

विज्ञापन


जांच में पुलिस ने महिला के जेठ व अन्य को आरोपी बनाते हुए भाजपा नेता के पुत्रों को क्लीन चिट दे दी थी। साथ ही पांच अगस्त को पीयूष मल्होत्रा उर्फ बाबा निवासी मोहल्ला खटराना टोला थाना कोतवाली जनपद इटावा को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


पुलिस ने भाजपा नेता के पुत्रों की नामजदगी को गलत बताते हुए मृतका के जेठ राजेंद्र प्रताप उर्फ गुड्डू जो कि बहराइच जेल में बंद है, उस पर चाल चलन के चलते सुपारी देकर हत्या कराने का चौंकाने वाला खुलासा किया था। गांव हरचंदपुर के प्रधान सुखदेव तोमर को भी सहयोगी बनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में नया मोड़

मामले में नया मोड़ आ गया है। हाल ही में पुलिस महानिदेशक लखनऊ ने स्वाट टीम प्रभारी को तलब कर जांच व कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। पुलिस सूत्रों के मुताबिक तफ्तीश पर संतुष्टि भी जाहिर की, लेकिन जांच स्वॉट टीम से हटा दी गई है।

अब भावना चौहान हत्याकांड की जांच फिरोजाबाद पुलिस को सौंपी गई है, जो कि नए सिरे से सभी तथ्यों व एफआईआर में नामजद किए गए आरोपियों के संबंध में गहराई से जांच करेगी। 

यह था मामला 

कोतवाली क्षेत्र के शृंगार नगर निवासी बिल्लू चौहान की हत्या के बाद से भाजपा नेता मदन चौहान के परिवार के बीच रंजिश शुरू हो चुकी थी। रंजिश के चलते ही एक जनवरी 2017 को भाजपा नेता व कर्मचारी की गोलियों से भूनकर हत्या करवा दी गई थी। 

हत्याकांड में बिल्लू पक्ष के लोगों को नामजद किया गया था। हत्याकांड का मुख्य आरोपी आशू गौर अभी तक फरार है। रंजिश के चलते पांच अप्रैल 2018 को बिल्लू की पत्नी भावना उर्फ दीप्ति की गवाही देने न्यायालय जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed