फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   firozabad police,tundla police,nakali sharab

टूंडला में नकली व मिलावटी शराब बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Sat, 26 Jun 2021 07:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
firozabad police,tundla police,nakali sharab
टूंडला। नकली व मिलावटी शराब बनाने वाली फैक्टरी का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने नकली शराब बनाने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से कई लीटर नकली शराब, रेपर, उपकरण सहित एक बाइक एवं ऑटो भी बरामद किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को न्यायालय भेजा गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को थाना पुलिस को मुखबिर ने सूचना मिली कि राजा का ताल क्षेत्र के गांव शंकरपुर के जंगलों में नकली एवं मिलावटी शराब बनाने की तैयार की जा रही है। सूचना मिलने पर टूंडला पुलिस ने रात्रि में ही जंगलों में जाकर छापामार कार्रवाई की। पुलिस टीम को देख नकली व मिलावटी शराब बना रहे सदस्यों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान गैंग के कई सदस्य भाग निकले।
विज्ञापन

थाना प्रभारी केडी शर्मा ने बताया कि पकड़े गए सदस्यों के नाम सनी निवासी शंकरपुर थाना टूंडला एवं बबलू निवासी लोहिटा थाना सादाबाद, हाथरस बताए हैं। जबकि भागे हुए गैंग के सदस्यों के नाम जगमोहन निवासी गुदाउं फिरोजाबाद, मास्टर एवं पवन बताए हैं। पुलिस को मौके से 40 लीटर स्प्रिट, 40 लीटर कलरयुक्त शराब, 52 फाइटर ब्रांड के नकली शराब के भरे हुए क्वाटर, एक पैकिंग मशीन लोहे की, नकली ढक्कन लाल रंग 1494, नकली रैपर फाइटर ब्रांड, नकली क्यूआर कोड, खाली प्लास्टिक के पव्वे 572 के अलावा एक बाइक एवं टेम्पू आदि सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed