फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firozabad police raid on house of accused

फिरोजाबादः भाजपाइयों की गुंडागर्दी पर पुलिस का एक्शन, एक आरोपी का घर किया सीज

Fri, 16 Feb 2018 01:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Fri, 16 Feb 2018 01:31 PM IST
विज्ञापन
Firozabad police raid on house of accused
मकान सील - फोटो : अमर उजाला
फ़िरोज़ाबाद में पुलिस से हाथापाई के आरोपी भाजपा कार्यकर्ताओं के घर पर दबिश जारी हैं। पुलिस ने एक आरोपी का घर सीज कर दिया। शुक्रवार को जुमे का दिन होने के कारण शहर भर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। 
विज्ञापन


बता दें कि फिरोजाबाद में थाना उत्तर के विवेकानंद चौराहे पर शुक्रवार को समुदाय विशेष के युवकों की पिटाई की खबर पाकर पहुंचे थाना प्रभारी से भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथापाई कर दी थी। अपशब्द बोलते हुए उनकी वर्दी खींची और पकड़े गए दो युवकों को जीप से उतारकर साथ ले गए। 
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक दूसरे समुदाय के दो युवकों को पीट रहे हैं। घटनास्थल पर आकर थाना प्रभारी ने दो युवकों को हिरासत में लेकर जीप में डाल दिया। इस पर वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस का विरोध शुरू कर दिया। थाना प्रभारी लोकेश भाटी ने सख्ती दिखाई तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनसे खींचतान शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाटी ने पुलिस अधिकारियों को सूचना दी तो मौके पर एसपी सिटी राजेश कुमार और सीओ अरुण कुमार सहित थाना प्रभारी निरीक्षक दक्षिण विनोद कुमार, थानाध्यक्ष रामगढ़ भानुप्रताप सिंह, रसूलपुर वीरेंद्र कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

Firozabad police raid on house of accused
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस फोर्स सबसे पहले हिमांयुपुर में भाजपा कार्यकर्ता लकी गर्ग के आवास पर दबिश देने पहुंची लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद धीरज पाराशर के महावीर नगर, उदय ठाकुर के जलेसर रोड कौशल्यानगर स्थित आवास पर दबिश दी। यहां से उसके भाई को हिरासत में ले लिया। 

एसपी सिटी फिरोजाबाद राजेश सिंह ने बताया कि विवेकानंद चौराहे पर मारपीट की सूचना पर थानाध्यक्ष उत्तर मौके पर गए थे। वहां लकी गर्ग,उदय ठाकुर, धीरज पाराशर और प्रमोद पचौरी समेत कुछ अन्य लोगों ने अभद्रता एवं गालीगलौज की है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को पुलिस ने भाजपा नेता लकी गर्ग के घर को सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed