फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firozabad Police Encounter With Miscreants Crime News

फिरोजाबाद में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर घायल, बाल-बाल बचे चौकी इंचार्ज

Mon, 06 Jul 2020 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 06 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Firozabad Police Encounter With Miscreants Crime News
मुठभेड़ में घायल हिस्ट्रीशीटर का इलाज करते चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद जनपद में रविवार को उत्तर क्षेत्र थाना में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। इसमें एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी पुलिस की गोली का शिकार हुआ और पैर में गोली लगने से वह काबू में आ गया। घायल अवस्था में पुलिस उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची। वहीं एक अन्य अपवराधी फरार हो गया।

विज्ञापन


थाना उत्तर क्षेत्र प्रभारी नीरज मिश्रा पुलिस बल के साथ बंबा चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो लोग बिना जांच के ही भाग गए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया पर वो भागते रहे। इसके बाद अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक अपराधी को गोली लग गई और वह बाइक से गिर पड़ा, जबकि दूसरा भागने में सफल हो गया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: कानपुर मुठभेड़: शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को एक दिन का वेतन देगी आगरा पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा था दृश्य
पुलिस बदमाशों का पीछा करते हुए नगला पान सहाय तक पहुंची। यहां पहुंचते ही अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। एक गोली चौकी प्रभारी अनिल कुमार को रगड़ते हुए निकल गई। घायल अपराधी की पहचान बबलू लहका पुत्र पवन कश्यप निवासी सुभाष कॉलोनी तिलक नगर के रूप में हुई है। बबलू लहका हिस्ट्रीशीटर है, उस पर लूट व हत्या के 10 मुकदमे दर्ज हैं।


गौरतलब है कि हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस ने कानपुर के नामी बदमाश विकास दुबे को पकड़ने के लिए भी दबिश दी थी, जिसमें सात पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इस घटना के बाद राज्य की पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed