फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   firozabad police arrested robber after encounter

फिरोजाबादः मुठभेड़ में पकड़ा गया एक बदमाश, गोली लगने से दरोगा घायल

Mon, 12 Feb 2018 07:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Mon, 12 Feb 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
firozabad police arrested robber after encounter
पुलिस की गिरफ्त में बदमाश - फोटो : अमर उजाला
अंतरराज्यीय लारेंस विश्नोई गैंग के सक्रिय सदस्य रवींद्र उर्फ काली की गिरफ्तारी के बाद थाना शिकोहाबाद पुलिस ने 15 हजार के इनामी आकाश यादव को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से तीन विदेशी पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तारी के दौरान एक दारोगा भी घायल हो गए।
विज्ञापन


एसएसपी डा.मनोज कुमार ने बताया कि 18 जनवरी को शिकोहाबाद के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मैरिज होम से पंजाब सरकार के एक लाख के इनामी शातिर रवींद्र उर्फ काली राजपूत को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


उसके तीन साथी हथियारों को लेकर फरार हो गए थे। काली गोली लगने से घायल हो गया था। वह तभी से जेल में बंद है। पुलिस को सूचना मिली कि काली का साथी आकाश यादव फैक्ट्री एरिया स्थित जयशिव मैरिज होम के पास है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घेराबंदी की तो उसने टीम पर फायरिंग कर दी। उप निरीक्षक मुकेश कुमार गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घेराबंदी करके आकाश को गिरफ्तार कर लिया। 

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो पिस्टल 32 बोर इटली मेड और एक पिस्टल नाइन एमएम इटली मेड, दो भरी मैगजीन और 47 कारतूस बरामद किए गए। 

एसएसपी ने बताया कि आकाश पुत्र अनिल यादव मुहम्मदमाह धोबी वाली पुलिया शिकोहाबाद का मूल निवासी है। आकाश और बंटी यादव ने रवींद्र उर्फ काली राजपूत को शरण दी थी। बंटी यादव को शीघ्र ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। 

काली को पंजाब जेल में किया जाएगा शिफ्ट 

एसएसपी डा.मनोज कुमार ने कहा कि पंजाब सरकार के एक लाख के इनामी रवींद्र उर्फ काली राजपूत को शीघ्र पंजाब जेल में शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा काली के खिलाफ अधिकांश मामले पंजाब, हरियाणा एवं राजस्थान में दर्ज हैं। 

स्थानीय पुलिस को उसको वहां के कोर्ट में पेशी के दौरान काफी स्टाफ चाहिए। उत्तर प्रदेश में काली के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं है। मेरठ क्षेत्र में एक दो बार आने की खबर है लेकिन वहां कोई मामला दर्ज नहीं है।

15 हजार के इनामी आकाश यादव के खिलाफ शिकोहाबाद थाने में हाल ही में तीन मुकदमे दर्ज हैं। इनमें दो मुकदमे 307 व एक 25 आर्म्स एक्ट का है। 

एसएसपी ने बताया कि काली सिर्फ यहां शरण लेनेे आया था। उसके गब्बर से संबंध थे। गब्बर शिकोहाबाद का निवासी है। विधायक की हत्या की साजिश जैसा कोई मामला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed