फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firozabad Nikay Chunav clash for ticket distribution in SP worker lying in front of the MLA car

सपा में टिकट बंटवारे पर रार: विधायक की कार के आगे लेटा कार्यकर्ता, पूछा- मेरा टिकट क्यों काटा?

Tue, 18 Apr 2023 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 18 Apr 2023 12:03 AM IST
सार

सपा कार्यकर्ता विधायक की गाड़ी के आगे लेट गया। ये देख विधायक हैरान रह गए। टिकट नहीं मिलने पर उसने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। 

विज्ञापन
Firozabad Nikay Chunav clash for ticket distribution in SP worker lying in front of the MLA car
विधायक की कार के आगे बैठा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में निकाय चुनाव में टिकट को लेकर रार फैली हुई है। समाजवादी पार्टी से टिकट न मिलने पर पत्नी के साथ कस्बा के मुख्य चौराहे पर सपा कार्यकर्ता ने विधायक जसराना को घेर लिया। कई आरोप लगाए। सड़क पर चिल्लाकर पूछा कि आखिर मेरा टिकट क्यों काटा? विधायक के जवाब न देने पर कार्यकर्ता विधायक की गाड़ी के आगे लेट गया। सुरक्षा कर्मियों की मदद से उसे हटाया गया। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर खुद को मैदान में डटे रहने की बात कही। विधायक का आरोप है कि सपा प्रत्याशी का चुनाव नहीं करने की बात को कहते हुए कार्यकर्ता ने हंगामा किया है।

विज्ञापन

ये है मामला 

समाजवादी पार्टी से विधायक इंजी. सचिन यादव जसराना से सपा प्रत्याशी कुंवरपाल सिंह यादव एवं फरिहा से पिंकी देवी का नामांकन कराने तहसील जा रहे थे। इसी दौरान सपा से टिकट न मिलने पर निर्दलीय मैदान में उतरे सपा के पुराने कार्यकर्ता अंशुल विक्रम सिंह अपनी पत्नी के साथ विधायक से मिलने कस्बा के मुख्य चौराहे पर पहुंच गए। जहां उन्होंने गाड़ी रोक विधायक से सपा प्रत्याशी का प्रचार न करने को कहा। विधायक अनसुनी कर अपनी गाड़ी में बैठ आगे बढ़े तो अभद्र व्यवहार का आरोप लगा अंशुल गाड़ी के सामने बैठ गए। इसके बाद जमीन पर लेट गए। इस दौरान काफी लोग इकठ्ठा हो गए। बाद में विधायक के सुरक्षाकर्मियों ने अंशुल को वहां से हटाकर गाड़ी को निकलवाया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP Nikay Chunav: मैनपुरी में सपा ने नगर पालिका सहित तीन सीटों में उतारे नए चेहरे, पांच के काटे टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन

'टिकट देने का काम मेरा नहीं'

जसराना विधायक इंजीनियर सचिन यादव ने बताया  कि पार्टी प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल होने गया था। इसी दौरान अंशुल पत्नी को लेकर आ गया और हंगामा करने लगा। टिकट देना और न देना पार्टी पदाधिकारियों का काम है। उनके चुनाव में प्रचार करने का कार्य हमारा है। उनका टिकट वितरण से कोई लेना देना नहीं है।

ये भी पढ़ें - UP Nikay Chunav: संसद तक का रास्ता तय कर चुके अलीगंज के पालिकाध्यक्ष, 94 साल पुराना है निकाय का इतिहास

इसलिए गाड़ी के आगे लेट गए अंशुल विक्रम सिंह

वहीं अंशुल विक्रम सिंह ने बताया कि टिकट कटने के बाद उनकी पत्नी विधायक से टिकट कटने का कारण पूछ रही थीं। इसी दौरान उन्होंने गाड़ी का दरवाजा बंद किया। इसी से खफा होकर वो गाड़ी के आगे बैठे थे। पार्टी के आंदोलनों में भाग लेने के बाद भी उनकी टिकट काटी गई है।

ये भी पढ़ें - Etah: वेंटीलेटर चले नहीं...फिर भी दो साल से तीन ऑपरेटर का निकलता रहा मानदेय, मरीज कर दिए जाते हैं रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed