फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Money was withdrawn from account after calling fake helpline number found at an ATM

मदद मांगने पर हो गई ठगी: एटीएम में लिखे फर्जी नंबर पर किया महिला ने कॉल, ठग ने पार कर दी खाते से रकम

Sat, 29 Aug 2026 06:00 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 29 Aug 2026 06:00 AM IST
सार

एटीएम में लिखे नंबर पर काॅल करना एक महिला को भारी पड़ गया। ठग ने महिला के खाते से रकम पार कर दी। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Money was withdrawn from account after calling fake helpline number found at an ATM
mobile demo, man demo, cyber crime - फोटो : AI

विस्तार

आगरा में एटीएम में डेबिट कार्ड का फंसना और केबिन में चस्पा हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करना एक महिला को भारी पड़ गया। बैंककर्मी बनकर ठग ने उनके खाते से 27,800 रुपये उड़ा लिए।
विज्ञापन


घटना न्यू आगरा थाना क्षेत्र के नगला पदी बाजार की है, जहां कौशलपुर निवासी रूबी 23 अगस्त को एसबीआई एटीएम से नकदी निकालने गई थीं। उन्होंने बताया कि इसी दौरान उनका डेबिट कार्ड मशीन में फंस गया। कार्ड निकालने की कोशिश करने पर एटीएम की केबिन में एक पर्चा लगा मिला, जिस पर मोबाइल नंबर और मशीन खराब होने पर संपर्क करने की बात लिखी थी। संपर्क करने पर शातिर ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर कार्ड ब्लॉक करने का झांसा दिया और महज 20 मिनट के भीतर खाते से नकदी साफ कर दी।
विज्ञापन


एसीपी हरीपर्वत अमीषा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। एसीपी ने अपील की है कि एटीएम मशीनों के केबिन में चस्पा किसी भी अनजान नंबर पर भरोसा न करें और ऐसी स्थिति में सीधे बैंक की आधिकारिक हेल्पलाइन या पुलिस से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed