{"_id":"6a91c72284b743c21f0f0ce6","slug":"repair-work-on-leaking-sewer-line-is-being-carried-out-today-in-khairati-tola-in-agra-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: खैराती टोला में सीवर लाइन लीकेज से धंसी सड़क, ट्रैफिक डायवर्ट; जानें कब से गुजर सकेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: खैराती टोला में सीवर लाइन लीकेज से धंसी सड़क, ट्रैफिक डायवर्ट; जानें कब से गुजर सकेंगे वाहन
Sat, 29 Aug 2026 06:01 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 29 Aug 2026 06:01 AM IST
सार
आगरा के खैराती टोला में सीवर लाइन के लीकेज का मरम्मत कार्य शनिवार को पूरा हो जाएगा। इसके बाद धंसी हुई सड़क के हिस्से को फिलहाल वाहनों के चलने लायक बनाया जाएगा। फिर इस मार्ग से वाहन गुजर सकेंगे।
विज्ञापन
सड़क धंसने से बंद हुआ मार्ग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के खैराती टोला पंपिंग स्टेशन के पास 100 एमएलडी सीवर लाइन में लीकेज के कारण करीब 200 मीटर सड़क का हिस्सा धंस गया है। 1600 मिलीमीटर व्यास की इस सीवर लाइन की मरम्मत का काम तीन दिन से जारी है। जल निगम ग्रामीण ने शनिवार दोपहर तक मरम्मत पूरी होने की उम्मीद जताई है।
यह सीवर लाइन नमामि गंगे योजना के तहत 100 एमएलडी धांधूपुरा एसटीपी के लिए बिछाई गई थी। लीकेज टेस्टिंग के दौरान सामने आई। इससे सड़क का एक बड़ा हिस्सा प्रभावित हुआ। मरम्मत के लिए दिल्ली से विशेषज्ञ कर्मचारियों को बुलाया गया है। जल निगम ग्रामीण के प्रोजेक्ट मैनेजर आरपी सिंह ने बताया कि लीकेज की मरम्मत का काम शनिवार दोपहर तक पूरा कर लिया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि टेस्टिंग के दौरान गड्ढे को भरा नहीं जाएगा। इससे किसी और लीकेज की जांच की जा सकेगी। धंसी हुई सड़क के हिस्से को फिलहाल वाहनों के चलने लायक बनाया जाएगा। बारिश खत्म होने के बाद लोक निर्माण विभाग इस सड़क का स्थायी निर्माण करेगा। जल निगम लोक निर्माण विभाग को इसके लिए बजट उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
लीकेज स्थल पर बैरिकेडिंग कर यातायात को डायवर्ट किया गया है। यह व्यवस्था दोनों प्रभावित जगहों पर लागू की गई है। धंसे हुए सड़क के हिस्से को खोदकर फिर से वाहनों के चलने लायक बनाया जाएगा। यह एक अस्थायी समाधान होगा ताकि आवागमन बाधित न हो। सीवर लाइन चालू होने और बारिश का मौसम समाप्त होने के बाद ही सड़क का डामरीकरण किया जाएगा।