फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   firozabad news car accident on agra lucknow expressway

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Sat, 20 Jun 2020 05:04 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Jun 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
firozabad news car accident on agra lucknow expressway
एक्सप्रेसवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह आगे जा रहे ट्रक से तेज रफ्तार कार भिड़ गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


इलाहाबाद के थाना मेजा क्षेत्र के गांव गोसौरा निवासी रविनेश पांडेय (33) पुत्र अखिलेश पांडेय किसी निजी कंपनी में काम करते थे। उनकी पत्नी रूबी पांडेय बीमार थी। रविनेश अपनी पत्नी रूबी को दिल्ली के चिकित्सक को दिखाने अपने पुत्र लक्ष्य को लेकर अपनी कार से दिल्ली गए थे। 
विज्ञापन



दिल्ली से चिकित्सक को दिखाने के बाद वो गाजियाबाद अपने साढ़ू सत्येंद्र के घर पहुंचे। शुक्रवार रात लगभग एक बजे गाजियाबाद से रविनेश अपनी पत्नी रूबी (30), पुत्र लक्ष्य (4) , बड़ी साली प्रियंका ( 40) पत्नी सतेंद्र और उनके दो बच्चे केशव पांडेय (17)  व नंदनी (9) के साथ कार से इलाहाबाद निकले थे। कार रविनेश चला रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

54 माइलस्टोन पर हुआ हादसा

शनिवार सुबह करीब साढे़ पांच बजे नसीरपुर थाना क्षेत्र में 54 माइलस्टोन पर कार अचानक अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रक में तेज आवाज के साथ घुस गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के ग्रामीण पहुंच गए। नसीरपुर प्रभारी बीडी पांडेय और पुलिसकर्मियों ने कार में सवार लोगों को बाहर निकाला। इनमें रविनेश, रूबी, केशव, नंदिनी की मौत हो चुकी थी। 

इस दौरान कार में फंसी महिला प्रियंका और बालक लक्ष्य की सांसें चल रही थीं। पुलिस ने यूपीडा एंबुलेस से उन्हें अस्पताल भेजा। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने लक्ष्य (4) को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में घायल प्रियंका को आगरा रेफर कर दिया गया। सूचना पर एसएसपी सचिंद्र पटेल मौके पर पहुंच गए और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सड़क हादसे में इलाहाबाद निवासी परिवार के पांच लोगों की मौत और महिला के घायल होने की जानकारी पर इलाहाबाद की सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने डीएम चंद्र विजय सिंह, सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित से बात की। इधर परिजनों के दोपहर बाद तक नहीं पहुंचने के कारण सभी पांचों शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए आगरा के भाजपा नेता करुणानिधि गर्ग पंकज से संपर्क किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed