फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firozabad Dengue And Viral Fever Patients In Government Hospital Conditions Latest News

फिरोजाबाद में खतरा अभी टला नहीं: डेंगू और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या हुई कम, वेंटिलेटर पर संघर्ष कर रहे मासूम

Thu, 14 Oct 2021 06:54 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 14 Oct 2021 06:54 AM IST
सार

मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने बताया कि मरीजों की संख्या में गिरावट आई है। दिन रात चिकित्सक निगरानी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Firozabad Dengue And Viral Fever Patients In Government Hospital Conditions Latest News
सौ शैय्या अस्पताल फिरोजाबाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में डेंगू और वायरल मरीजों की संख्या में कमी आई है। लेकिन, डेंगू का डंक अब और ज्यादा जहरीला साबित हो रहा है। जो बच्चे अस्पताल में भर्ती के लिए आ रहे हैं, वो गंभीरावस्था तक पहुंच रहे हैं। सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कई बच्चे वेंटिलेटर पर संघर्ष कर रहे हैं। सौ शैय्या अस्पताल में डेंगू और वायरल मरीजों की संख्या 130 पर पहुंच गई हैं। प्लेटलेट्स के लिए भी डिमांड लगातार आ रही हैं।

विज्ञापन


बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एलके गुप्ता के अनुसार डेंगू का रूप अब और खतरनाक साबित हो रहा है। जो मरीज भर्ती हैं, उनकी प्लेटलेट्स और तेजी से गिर रही हैं। मरीजों में औसतन ब्लीडिंग के केस भी बढ़े हैं। कई बच्चे वेंटिलेटर पर हैं। इनका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मरीज घटे हैं लेकिन गंभीर केसों की संख्या बढ़ना चिंता का कारण है। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने बताया कि मरीजों की संख्या में गिरावट आई है। दिन रात चिकित्सक निगरानी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


17 अक्तूबर को लौट जाएंगे चिकित्सक
फिरोजाबाद जिले में डेंगू फैलने पर मुख्यमंत्री के आने के बाद प्रदेश के अलग-अलग अस्पतालों से विशेषज्ञ चिकित्सक जिले में आए थे। यह चिकित्सक 17 अक्तूबर को अपने मूल तैनाती स्थल पर लौट जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य जिलों से प्लेटलेट्स आना भी बंद
प्लेटलेट्स की मांग बढ़ता देखकर मेडिकल कॉलेज के ब्लड़ बैंक में लखनऊ, कानपुर, नोएडा और आगरा से प्लेटलेट्स आ रही थी। मगर, प्रदेश के कई जिलों में भी डेंगू तेजी से पैर पसार रहा है। इसलिए प्लेटलेट्स बाहर से नहीं आ रही हैं। यदि किसी मरीज को प्लेटलेट्स की जरूरत है तो रक्तदाता का इंतजाम करने के लिए कहा जा रहा है।

दलाल हुए सक्रिय, एक दिन का 50 हजार का बिल
बच्चों की बीमारी बढ़ने का फायदा दलाल उठाने से नहीं चूक रहे हैं। सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती डेंगू से पीड़ित बच्चे के परिजनों को एक दलाल ने बरगला दिया। मरीज के चाचा राकेश ने बताया कि दलाल अच्छे इलाज की बात कहकर सौ शैय्या अस्पताल से आगरा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर करा ले गया। उसने मेडिकल कॉलेज आगरा में पलंग खाली न होने की बात कहकर आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। इसमें एक दिन का बिल 50 हजार रुपये का थमा दिया। परिजन दोबारा बच्चे को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराने ले आए।

टीबी मरीजों के साथ भर्ती किया डेंगू का मरीज 
फिरोजाबाद। अस्पताल प्रशासन ने  डेंगू मरीजों को टीबी मरीजों के साथ लिटा दिया है। मंगलवार शाम को एमडीआर टीबी वार्ड में डेंगू के मरीज भर्ती कर दिए। हालांकि बुधवार को शिकायत आने के बाद एक वार्ड से तो उन मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। 
मेडिकल कॉलेज परिसर में चार पलंग का एमडीआर टीबी वार्ड है। इसमें तीन डेंगू के मरीज भर्ती थे। इसी वार्ड में एमडीआर टीबी का मरीज भी भर्ती कर दिया गया। जो डेंगू के मरीजों के लिए और भी खतरनाक था। हालांकि बुधवार को सुबह मरीज को अन्य जगह शिफ्ट कर दिया। प्रभारी डीटीओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि एमडीआर वार्ड में अन्य मरीज भर्ती नहीं किए जाने चाहिए। हम इसे गंभीरता से लेंगे। 

ग्राम पंचायत सहायक भर्ती: छह हजार की नौकरी के लिए उच्च शिक्षित युवाओं ने भरे फॉर्म, 423 पदों पर 5411 आवेदन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed