{"_id":"61239a068ebc3e14f006bc1a","slug":"up-gram-panchayat-bharti-2021-gram-panchayat-bharti-2021-5411-form-for-423-posts-in-kasganj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत सहायक भर्ती: छह हजार की नौकरी के लिए उच्च शिक्षित युवाओं ने भरे फॉर्म, 423 पदों पर 5411 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत सहायक भर्ती: छह हजार की नौकरी के लिए उच्च शिक्षित युवाओं ने भरे फॉर्म, 423 पदों पर 5411 आवेदन
Tue, 24 Aug 2021 12:12 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:12 AM IST
सार
जिला में 423 ग्राम पंचायतें हैं। इन सभी ग्राम पंचायतों में एक एक पंचायत सहायक की नियुक्ति होनी है। इसके लिए इंटरमीडिएट शिक्षित युवाओं के आवेदन मांगे गए थे। जिला में इन पदों के लिए 5411 आवेदन जमा हुए। आवेदन जमा करने वालों में उच्च शिक्षा प्राप्त बेरोजगार युवा भी शामिल हैं।
विज्ञापन
जिला पंचायत कासगंज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज जनपद के युवा रोजगार के संकट से जूझ रहे हैं। नौकरी का कोई भी मौका सामने आते ही आवेदन करने में जुट जाते हैं। ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए थे। मात्र छह हजार रुपये की नौकरी के लिए पद से 13 गुना आवेदन जमा हो गए। आवेदन करने वालों में उच्च शिक्षित भी शामिल हैं।
विज्ञापन
जिला में 423 ग्राम पंचायतें हैं। इन सभी ग्राम पंचायतों में एक एक पंचायत सहायक की नियुक्ति होनी है। इसके लिए इंटरमीडिएट शिक्षित युवाओं के आवेदन मांगे गए थे। जिला में इन पदों के लिए 5411 आवेदन जमा हुए। आवेदन जमा करने वालों में उच्च शिक्षा प्राप्त बेरोजगार युवा भी शामिल हैं। विभाग ने प्राप्त आवेदनों को ग्राम पंचायत के आधार पर छांटकर संबंधित ग्राम पंचायत में भेजना शुरू कर दिया है। इन आवेदनों के लिए मेरिट बनाने की प्रक्रिया को 24 अगस्त से 31 अगस्त तक पूरा किया जाना है। ग्राम पंचायतों की प्रशासनिक समिति मेरिट बनाने का कार्य पूरा करेगी। इसके बाद मेरिट लिस्ट को जिला स्तर पर भेज दिया जाएगा। जहां से 10 सितंबर तक पंचायत सहायक की नियुक्ति की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की नियुक्ति के लिए हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के अंकों के आधार पर मेरिट तैयार होगी, लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे युवाओं ने भी अपने आवेदन किए हैं जिन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त कर रखी है। ग्राम पंचायतों में प्रशासनिक समिति मेरिट सूची तैयार करेगी। - देवेंद्र यादव, जिला पंचायतराज अधिकारी।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सहायक भर्ती: मैनपुरी में पंचायत सहायक के 549 पदों के लिए आए साढ़े आठ हजार आवेदन