फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firozabad Children Death Due to Fever : up congress president ajay kumar targets cm yogi adityanath

फिरोजाबाद: बुखार से बच्चों की मौत पर सियासत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को बताया जिम्मेदार

Tue, 31 Aug 2021 06:00 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 31 Aug 2021 06:00 PM IST
सार

फिरोजाबाद में वायरल बुखार और डेंगू बच्चों पर कहर ढहा रहा है। अब तक 30 से ज्यादा बच्चों की मौत हो चुकी है। इसे लेकर अब सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस ने मौतों के लिए मुख्यमंत्री योगी को जिम्मेदार ठहराया है। 

विज्ञापन
Firozabad Children Death Due to Fever : up congress president ajay kumar targets cm yogi adityanath
अजय कुमार लल्लू ने किया रक्तदान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने वायरल बुखार से फिरोजाबाद में हुई मौत के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीमार बच्चों को बेहतर उपचार किया जाए। सरकार सिर्फ होर्डिंग्स लगाने में एवं चुनावी माहौल बनाने में व्यस्त है। गरीब जनता की कोई चिंता नहीं है। कांग्रेस पीड़ित मरीजों की मदद करने का काम करेगी। उन्होंने ब्लड बैंक में जाकर अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए रक्तदान किया।
विज्ञापन

 

बीमार बच्चों के परिजनों से मिले
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में मंगलवार को फिरोजाबाद आए प्रतिनिधिमंडल ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती बच्चों और परिजनों से बातचीत की। भूतल, प्रथम तल पर भर्ती मरीजों से भी मिले। झलकारीनगर निवासी रितिक, जैननगर निवासी कौशिकी वर्मा, कार्तिक के परिजनों से मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन


महावीर नगर निवासी अर्चना दीक्षित ने कहा कि उपचार तो बेहतर मिल रहा है। लेकिन जांच समय से पूरी नहीं हो पा रहीं है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार पूरी तरह से पीड़ित परिवारों के साथ है। 

'पूरे मंडल में हो रहीं मौतें'
अजय कुमार लल्लू ने कहा कि वायरल बुखार से पूरे मंडल में मौत हो रही हैं। इन मौतों के लिए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें बच्चों की मौत की चिंता नहीं है। चुनाव के लिए राष्ट्रपति को घुमाने का काम कर रहे हैं। उपचार की जिस तरह की व्यवस्था होनी चाहिए वह नहीं की गई है। 

उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख की सहायता राशि एवं बीमार बच्चों का बेहतर उपचार कराया जाए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को जब ब्लड बैंक में ब्लड की कमी की जानकारी मिली तो वह सीधे ब्लड बैंक में जाकर रक्तदान किया। 

प्रदेश अध्यक्ष ने रक्तदान किया
उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष महिला करिश्मा ठाकुर सहित तीन अन्य कांग्रेसजनों ने रक्तदान किया। प्रतिनिधि मंडल में पूर्व सांसद राकेश सचान, विधायक सोहिल अख्तर अंसारी, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करिश्मा ठाकुर, यूथ कांग्रेस पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ओमवीर यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed