बुखार का कहर: फिरोजाबाद में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला, आठ और बच्चों ने तोड़ा दम
फिरोजाबाद जिले में डेंगू और वायरल फीवर से 24 घंटे में 15 बच्चों की मौत हो चुकी है। इनमें बुधवार को सात और गुरुवार दोपहर तीन बजे तक आठ बच्चों ने दम तोड़ा है। बीमारी के प्रकोप से जिले में हाहाकार मचा हुआ है।
विस्तार
फिरोजाबाद जिले में डेंगू और वायरल फीवर से गुरुवार को दोपहर तीन बजे तक आठ बच्चों की मौत हो गई है। इससे पूर्व बुधवार को सात बच्चों ने दम तोड़ा था। जिले में करीब 70 मरीजों की जान जा चुकी है। इनमें ज्यादातर बच्चे हैं। जिले में फैल रहे डेंगू और अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए डीएम चंद्र विजय सिंह ने एडवाइजरी जारी की है। साथ ही खुद भी गली-मोहल्लों जाकर बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
डीएम चंद्र विजय सिंह ने जिले में डेंगू को नियंत्रित करने के लिए सीडीओ चर्चित गौड़ को डेंगू का नोडल अधिकारी का विशेष अधिकार दिया है। साथ ही बीमारियों से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। डीएम ने कहा कि डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए आम जन घरों में पानी की टंकी व अन्य पात्रों में पानी का भराव नहीं होने दें। बचाव के लिए लोग घरों में रखीं पानी की टंकी को ढक्कन से कस कर बंद रखें। पेड़-पौधों और फूलदान में जमा पानी को नियमित रूप से साफ करें।
डीएम ने लोगों को किया जागरूक
डीएम ने कहा कि मच्छरों को भगाने के लिये क्रीम ऐरोसॉल स्ट्रायल आदि का प्रयोग करें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें और बुखार आने पर पैरासीटामोल दवा का प्रयोग करें। डीएम ने गुरुवार को गली-मोहल्लों में जाकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि अपने घर में और आसपास पानी जमा नहीं होने दें। अगर घर में बच्चा बीमार है तो सबसे पहले उसे पैरासीटामोल दें। हाई पावर की दवा उसे बिल्कुल न दें। उन्होंने कहा कि एहतियात से बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।
फिरोजाबाद में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बच्चों की मौत की जांच के लिए टीम भेजी है।
National Centre for Disease Control (NCDC) team has been sent by Union Health Ministry to investigate deaths of children due to fever in Firozabad (Uttar Pradesh): Government sources
— ANI (@ANI) September 2, 2021
मृतकों का सरकारी आंकड़ा 41
जिले में अब तक 70 मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें ज्यादातर बच्चे हैं। हालांकि मृतकों का सरकारी आंकड़ा 41 है। आगरा मंडल के अतिरिक्त निदेशक (स्वास्थ्य) डॉ. एके सिंह ने बताया कि फिरोजाबाद में डेंगू और अन्य संदिग्ध बीमारी से 36 बच्चों और 5 वयस्कों की मौत हुई है। आईसीएमआर टीम ने डेंगू के अलावा अन्य बीमारियों का पता लगाने के लिए सीरम के नमूने एकत्र किए हैं और विभिन्न परीक्षण किए हैं। रिपोर्ट का इंतजार है।
Firozabad: 36 children & 5 adults have died due to dengue & other suspected disease
— ANI UP (@ANINewsUP) September 2, 2021
ICMR team has collected serum samples & conducting different tests to ascertain diseases other than dengue. We're awaiting test results: Dr AK Singh, Additional Director(Health), Agra Division pic.twitter.com/6Z9KsowKX9