फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firozabad at the fore in catching fake candidates and copycats in the board

यूपी बोर्डः नकलची पकड़ने में फिरोजाबाद मंडल में सबसे आगे

Fri, 15 Apr 2022 01:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Firozabad at the fore in catching fake candidates and copycats in the board
आगरा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में नकलची और फर्जी परीक्षार्थी पकड़ने में फिरोजाबाद जिला मंडल में सबसे आगे रहा है। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय के कंट्रोल रूम की सूचना के अनुसार फिरोजाबाद में नकल सामग्री के साथ चार परीक्षार्थी पकड़े गए, जबकि फर्जी परीक्षार्थी कुल नौ पकड़े गए। फर्जी व अनुचित सामग्री के साथ कुल 13 परीक्षार्थी पकड़े गए। मथुरा में दो परीक्षार्थी अनुचित साधन के साथ और तीन फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए।
विज्ञापन

आगरा जिले में नौ फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए, ये दूसरों की जगह परीक्षा दे रहे थे। फर्जी परीक्षार्थियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। दो परीक्षार्थी अनुचित सामग्री के साथ पकड़े गए, कुल संख्या 11 रही। मैनपुरी में कुल छह फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए। तीन हाईस्कूल और तीन इंटरमीडिएट की परीक्षा किसी और की जगह दे रहे थे। जिले में कोई भी परीक्षार्थी अनुचित सामग्री के साथ नहीं पकड़ में आया। सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई। मंडल भर में 27 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए और आठ परीक्षार्थी अनुचित साधन का इस्तेमाल करते हुए पकड़े गए।
विज्ञापन

मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि जिलों के कंट्रोल रूम से उपलब्ध कराई गई सूचना के मुताबिक मंडल में 21,725 परीक्षार्थियों ने हाईस्कूल और 14,042 परीक्षार्थियों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा छोड़ी। हाईस्कूल में 1,82,904 और इंटरमीडिएट में 1,43,533 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed