{"_id":"5fa1950e8ebc3e9bcf5c7330","slug":"firing-mainpuri-news-agr4665841120","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजक तत्वों की धमकी के बाद टूटा युवती का रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजक तत्वों की धमकी के बाद टूटा युवती का रिश्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव। गांव भैंसरोली में एक युवती की गोदभराई करने आए लोगों के सामने ही अराजकतत्वों ने हंगामा किया। फायरिंग और पथराव करते हुए शादी न करने की धमकी दी। डर की वजह से गोद भराई को आए लोग वहां से चले गए। शादी टूटने के बाद पीड़ित पिता की ओर से थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के गांव भैंसरोली निवासी एक व्यक्ति ने पुत्री के लिए रिश्ता देखा था। 30 अक्तूबर को पुत्री की गोदभराई के लिए लड़के पक्ष के लोग घर पर आए हुए थे। रस्म पूरी करने के बाद रिश्ता तय हो गया था। वह लोग वापस जा रहे थे। आरोप है तभी गांव के रहने वाले तीन भाइयों ने उन्हें घेर लिया। गाली गलौज करते हुए धमकी दी। अराजकतत्वों द्वारा किए गए इस हंगामे के बाद दहशत में आए लड़के पक्ष के लोग शादी तोड़कर वहां से चले गए।
वर्जन
तहरीर प्राप्त हुई है, मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- पहुप सिंह, प्रभारी निरीक्षक