{"_id":"5f006e908ebc3e42ff642f23","slug":"firing-mainpuri-news-agr448948063","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर बैठी महिला पर झोंका फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर बैठी महिला पर झोंका फायर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवर (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव करपिया में घर के बाहर बैठी एक महिला पर नामजद ने फायर झोंक दिया। अचानक हुए हमले के बाद वहां भगदड़ मच गई। पीड़िता की ओर से थाने में दी गई तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव करपिया निवासी निर्मला देवी शुक्रवार की शाम करीब आठ बजे पुत्री प्रीती, देवरानी मंजू देवी के साथ दरवाजे पर बैठ कर बात कर रहीं थीं। तभी गांव का रहने वाला विनय उर्फ बंदूका, अंकित, सत्यम, पवन सिंह गांव सलेमपुर थाना कुरावली बाइक से वहां आ पहुंचे। आते ही महिला के साथ गाली गलौज करने लगे। जब महिला ने वजह पूछते हुए गाली देने से रोका तो आरोपियों ने तमंचा निकाल कर फायर झोंक दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। वहीं निर्मला देवी व परिजनों ने घर में भगाकर जान बचाई। ग्रामीणों को जमा होता देख हमलावर वहां से भाग गए। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपियों की तलाश में जुट गई है।