फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   firing

स्टोर से सामान ले जाने की मना करने पर मजदूर को मारी गोली

Mon, 22 Jun 2020 04:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
firing
बेवर (मैनपुरी)। नवीगंज मार्ग पर गांव रतनपुर में सड़क निर्माण का सामान रखे जाने का स्टोर बना है। रविवार की रात कुछ लोग स्टोर से सामान ले जाने लगे तो वहां रखवाली कर रहे मजदूर ने मना किया। इसी बात पर नामजद ने उसे गोली मार दी। पैर में गोली लगने से घायल मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। ठेकेदार की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में नवीगंज मार्ग पर सड़क निर्माण का काम चल रहा है। कार्य का ठेका करहल के गांव गोदई निवासी रविंद्र दीक्षित देख रहे हैं। रविवार को चैनल संख्या 297 व 947 रतनपुर गांव में सड़क का काम चल रहा है। रात में स्टोर पर रखवाली के लिए आनंद व सनोज निवासी निवासी गांव कल्याणपुर मौजूद थे। रात के करीब नौ बजे गांव रतनपुर निवासी विशाल और छोटू पुत्र इंद्रपाल वहां आए और स्टोर से सामान निकाल कर ले जाने लगे। आनंद ने जब उन्हें सामान ले जाते हुए देखा तो विरोध किया। इसी बात से गुस्साए विशाल और छोटू ने मारपीट करना शुरू कर दिया। विशाल ने गोली चला दी जो आनंद के सीधे पैर में जा लगी। नामजद लोगों ने शोर मचाने पर सनोज के साथ भी मारपीट की। गोली चलने की आवाज और मजदूर की चीख पुकार सुनकर साइट पर मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़ गए। घायल मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दबिश देकर विशाल को गांव से गिरफ्तार कर लिया। छोटू पुलिस के हाथ नहीं आ सका। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा।
विज्ञापन

मामला दर्ज कर लिया
ठेकेदार की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। दूसरे को भी शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। - जसवीर सिंह सिरोही, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed