{"_id":"5eaef3b28ebc3e90586e6279","slug":"firing-mainpuri-news-agr4403463120","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगला रते में अराजक तत्वों ने किया फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगला रते में अराजक तत्वों ने किया फायर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शहर के नगला रते में शनिवार देर शाम अराजक तत्वों ने एक युवक के साथ मारपीट करते हुए फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली लगने से एक महिला घायल हो गई। मामले में नामजद युवकों के विरुद्ध तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
कोतवाली क्षेत्र के नगला रते में विगत कुछ समय से अराजक तत्व जुआ आदि खेलते हैं। विरोध करने पर अराजक तत्व झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। कुछ दिनों पूर्व अराजक तत्वों ने नगला रते निवासी मुकुल पर पुलिस को सूचना देने का आरोप लगाते हुए मारपीट कर दी थी।
मामले में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। इसी रंजिश में शनिवार देर शाम आरोपियों ने मुकुल को घर के बाहर बुलाकर मारपीट कर दी। मां द्वारा बीचबचाव कराने पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली महिला के हाथ को छूते हुए निकल गई। लोगों की भीड़ जमा होता देख आरोपी भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल कराया।
विज्ञापन
पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।