{"_id":"5e98730e8ebc3e769c72355e","slug":"firing-mainpuri-news-agr438066141","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर निकालने के विवाद में युवक को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर निकालने के विवाद में युवक को मारी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरावली (मैनपुरी)। गांव नगला भूड़ में बुधवार की रात ट्रैक्टर निकालने के विवाद में शराब के नशे में धुत दबंग ने एक युवक को गोली मार दी। गोली हाथ में लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले गए जहां से सैफई रेफर कर दिया। पुलिस ने देर रात मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
थाना क्षेत्र के गांव खिरना कलां निवासी जसवीर सिंह बुधवार की रात शराब के नशे में धुत होकर ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। उसके साथ ट्रैक्टर पर गांव के दो अन्य लोग भी बैठे हुए थे। जसवीर जब गांव नगला भूड़ पहुंचा तो वहां रास्ते में रविंद्र सिंह खड़ा था। उसने जसवीर से कहा कि वह ट्रैक्टर को धीमा चलाए। बस इसी बात से नाराज होकर वह गाली-गलौज करने लगा। रविंद्र ने जब विरोध किया तो नशे में धुत आरोपी ने तमंचा निकाल कर फायर कर दिया। गोली सीधे रविंद्र के हाथ में जा लगी। वह जमीन पर गिर गया। आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े तो आरोपी वहां से ट्रैक्टर लेकर भाग गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया। उक्त मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने उसे नशे की हालत में घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपी के घर दबिश दी गई। गिरफ्तार करने के बाद उसे जेल भेजा गया है।
शिवकुमार चौहान, प्रभारी निरीक्षक