फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   firing in Shopping mall

शापिंग मॉल में गुंडर्इ, फायरिंग

Fri, 09 Jan 2015 02:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 09 Jan 2015 02:35 AM IST
विज्ञापन
सत्ता के मद में युवकों ने बाईपास स्थित मॉल में जमकर गुंडई की। दो कारों में आए 8-10 युवकोें ने पार्किंग का पैसा मांगने पर विवाद के बाद दो कर्मचारियों को बुरी तरह पीटा। कर्मचारियों के एकजुट होने पर फायरिंग की। कार से भागते वक्त उन्होंने गार्ड पर कार चढ़ाने की कोशिश भी की। बाद में हमलावर सीना तानकर पुलिस के सामने बैठे। मॉल के अधिकारियों पर दबाव बनाया गया। एक सपा नेता ने फोन पर हड़काया तो पुलिस समझौता का दबाव बनाने लगी। फिर कार्रवाई से हाथ खींच लिए।
विज्ञापन


बाईपास स्थित मॉल के मैनेजर ने बताया कि गुरुवार शाम तकरीबन सात बजे 8-10 युवक माल के एंट्री गेट पर सफेद रंग की दो स्कार्पियो कार तेज रफ्तरा में ले आए। एक कार पर सपा का झंडा लगा था। गार्ड धर्मेंद्र ने रोका तो युवक गालीगलौज करते हुए कार को पार्किंग में ले गए। दूसरे गार्ड अनिल कुमार ने पार्किंग रसीद लेने को कहा तो उसे जमीन पर गिराकर पीटने लगे। यह देख अन्य कर्मचारी दौड़ पड़े। इस पर युवक असलहा निकालकर फायरिंग करने लगे। अनिल को पिस्टल की बट मारकर लहूलुहान कर दिया। फायरिंग से अफरातफरी मच गई। गोली चलाने के बाद युवक एक स्कार्पियो छोड़कर भागने लगेे। गार्ड रमन ने बैरियर डालने लगा तो उस पर कार चढ़ाने की कोशिश की। उसने भाग कर जान बचाई।
विज्ञापन


सूचना पर सीओ हरीपर्वत अशोक कुमार सिंह, इंस्पेक्टर न्यू आगरा पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने पड़ताल की। कुछ देर बाद कुआंखेड़ा के रहने वाले दो युवक मॉल में आकर दूसरी स्कार्पियो ले जाने लगे। मॉल कर्मियों ने पुलिस को बताया कि दोनों हमलावरों के साथी हैं। पुलिस ने उन्हें जीप में बैठा लिया। तभी नेताओं के फोन घनघनाना शुरू हो गए। कुछ असलहाधारी नेता भी आ गए। मामला सत्ताधारी पार्टी के लोगों का देख पुलिस उल्टे मॉल कर्मचारियों को धमकाने लगी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने तो ले गई, लेकिन हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों ने कोई तहरीर नहीं दी है। फायरिंग से भी इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दहशत पर भी पुलिस ने डाला परदा
जिस मॉल में एक घंटे तक दहशत का माहौल रहा हो। फायरिंग की गई। गार्ड को कार से कुचलने का प्रयास हुआ। एक घायल भी हो गया। घटना से अफरातफरी मच गई। उस मामले मेें युवकों पर शांति भंग तक की कार्रवाई नहीं करने से पुलिस सवालों के घेरे में आ गई है।


जेलर ने भी किया फोन
गुंडई करने वाले एक युवक के बहनोई किसी अन्य जिले में जेलर हैं। पुलिस के पकड़ने पर जेलर ने भी फोन करने शुरू कर दिए। इसके बाद पुलिस भी बैकफुट पर आ गई।

यहां भी हो चुकी है मारपीट
रविवार शाम को ही विशाल मेगा मार्ट में एटा के सपा नेता के बेटे साथियों के साथ मिलकर दबंगई दिखाई थी। खरीदारी के बाद रुपये मांगने पर मारपीट की। पुलिस ने भी लूट और जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर पीड़ितों को ही जेल भेजा। विरोध में सोमवार को मॉल बंद रहा। बाद में एसएसपी ने लूट की धाराएं हटवाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed