Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firing in old rivalry, two people injured

Agra News: पुरानी रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो लोग घायल

Wed, 22 Oct 2025 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Firing in old rivalry, two people injured
अलीगंज। गांव नगला चंदन में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में बुधवार को ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। जसरथपुर थाना पुलिस के पहुंचने पर भी दोनों पक्ष के लोग हवाई फायरिंग करते रहे। पुलिस के जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दिए जाने पर लोग शांत हुए। मारपीट, फायरिंग के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।
विज्ञापन

नगला चंदन के प्रधान राजवान और उदयवीर पक्ष के बीच रंजिश चली आ रही है। कई बार दोनों में मारपीट हो चुकी है। थाने में कई रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी हैं। गांव में दोनों के मकान की दूरी 400 मीटर है। बुधवार को उदयवीर के घर रिश्तेदार आए हुए थे। प्रधान पक्ष को लगा उदयवीर ने पुलिस बुलाई है। इसी गलतफहमी को लेकर गालीगलौज शुरू हो गई। लाठी-डंडे चले और दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग करने लगे। पुलिस के पहुंचने पर भी दोनों पक्ष के लोग फायरिंग करते रहे। इस घटना में उदयवीर की पत्नी रामकली और राजवान घायल हुए हैं। सीओ नीतिश गर्ग ने बताया इस मामले में दोनों पक्ष पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed