फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firing in a dispute over a cow entered field farmer was shot died

Firozabad News: खेत में छुट्टा पशु घुसने के विवाद में युवक की हत्या, हमलावरों ने मारीं तीन गोलियां

Sat, 06 Aug 2022 09:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 06 Aug 2022 09:54 AM IST
सार

फिरोजाबाद के टूंडला क्षेत्र में छुट्टा पशु के खेत में घुसने को लेकर विवाद इस कदर बढ़ गया कि फायरिंग हो गई। हमलावरों ने एक युवक को तीन गोलियां मारी, जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Firing in a dispute over a cow entered field farmer was shot died
गांव में मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव गढ़ी मदारी में खेत में छुट्टा पशु के घुसने को लेकर विवाद में शुक्रवार देर रात दबंगों ने युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में मृतक के पिता ने चार नामजद लोगों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कराया है। इसमें दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन


मदारी गांव के राजकुमार का गांव के ही रामनरेश के खेत में छुट्टा पशु घुसने को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि शुक्रवार रात पौने ग्यारह बजे करीब राजकुमार का 19 वर्षीय पुत्र सुरजीत किसी काम से गांव में निकला था, तभी वहां रामनरेश, पुष्पेंद्र, रवेंद्र व मोहित ने उसे घेर लिया और उस पर लाइसेंसी राइफल और तमंचे से फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन


सुरजीत के पेट, हाथ और सिर में तीन गोलियां लगीं। इसके बाद आरोपियों ने उसे लाठी से भी पीटा और उसे मृत समझ मौके से फरार हो गए। सुरजीत को लेकर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टूंडला पहुंचे। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता बोले, मोहित ने रची थी हत्या की साजिश

मृतक सुरजीत के पिता ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि आरोपी इतनी बड़ी साजिश रच रहे हैं। आरोपियों ने बाहर से लोग बुलाए थे। उसकी हत्या की पूरी साजिश जेल से जमानत पर आए आरोपी मोहित ने तैयार की थी। मोहित एक युवती को भगा ले जाने के आरोप में जेल गया था। वह कुछ समय पूर्व ही जेल से छूटकर आया है। 

फिल्मी स्टाइल में किया हमला

ग्रामीणों ने बताया कि हमला पूरी तरह फिल्मी था। सुरजीत पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने और लाठियों से पीटने के बाद ग्रामीणों को आता देख आरोपियों ने गांव में गाड़ियां घुमाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इससे गांव में दहशत फैल गई थी। इस कारण कोई भी ग्रामीण घर के बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सका। गाड़ियों के जाने के बाद ही परिजन व ग्रामीण घरों से निकले थे।  

पचोखरा थाना प्रभारी अंजेश कुमार ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। गांव में सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले में दो नामजद आरोपी रामनरेश और रवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed