{"_id":"5f6cde218ebc3eb58f17fce3","slug":"firing-for-field-kasganj-news-agr46075826","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में विवाद, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में विवाद, फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। सोरों कोतवाली के नगला खुर्द में विवादित जमीन के मामले को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच फायरिंग हुई। वहीं एक पक्ष ने बुर्जियों में आग लगा दी। मामले की सूचना पर पुलिस और फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर फायरिंग कर रहे लोग फरार हो गए।
जमीन के बंटवारे का मुकदमा 2018 में लाखन सिंह पुत्र प्रसादी लाल ने एसडीएम सदर के यहां दायर किया जो आज भी विचाराधीन है।
उप जिलाधिकारी सदर ललित कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार दोपहर 1ऱ्00 बजे मौके पर पहुंचकर संबंधित लोगों से कहा कि जब तक विवाद का हल ना हो जाए कोई पक्ष खेत नहीं जोतेगा। उप जिला अधिकारी के जाने के बाद शाम के समय दूसरे पक्ष के ज्ञान सिंह, नवीन कुमार, कमल सिंह, देवेंद्र ,रामनरेश, पंकज, अनुपम और 8-10 अज्ञात लोगों ने मिलकर 17 -18 राउंड फायरिंग करते हुए जबरन खेत को जोत डाला। यहां पर छोटे और लाखन दूर से घटनाक्त्रस्म देख रहे थे। इसी दौरान छोटे को बंधक बना लिया जबकि लाखन सिंह भागने में कामयाब रहा। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को ढूंढ लिया । साथ ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया।
पुलिस टीमों को देखकर संघर्ष कर रहे लोग फरार हो गए । अभी तक मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है । गांव में सतर्कता के कारण अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सोरों के अलावा अन्य थानों का पुलिस बल भी मौके पर बुला लिया गया पुलिस संघर्ष घटना में शामिल रहे लोगों को चिन्हित कर रही है। एसडीएम सदर ललित कुमार सिंह,सीओ सदर आरके तिवारी तहसीलदार अजय यादव कोतवाल कासगंज में पुलिसबल घटनास्थल पर पहुंच गए । समाचार लिखे जाने तक घटना का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बहादुर सिंह ने घटना की जानकारी दी बताया जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
अधिकारियों का कहना
गांव में जमीन के विवाद के कारण दो पक्षों के बीच विवाद हुआ है ।फायरिंग किए जाने की सूचना भी मिली है । पूरी जांच पड़ताल की जा रही है ।गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस की तैनाती कर दी है । -ललित कुमार एसडीएम कासगंज