{"_id":"67d708d590470b7c4e0b4719","slug":"firing-done-on-a-youth-case-filed-against-five-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-133751-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: युवक पर ताबड़तोड़ की फायरिंग, पांच पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: युवक पर ताबड़तोड़ की फायरिंग, पांच पर केस
Sun, 16 Mar 2025 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 16 Mar 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
मैनपुरी। थाना घिरोर क्षेत्र के गांव नगला रढा में आरोपियों ने दुकान से सामान लेने जा रहे युवक से गाली-गलौज की। युवक जब घर की ओर भागा तो जान से मारने की नीयत से कई राउंड फायरिंग की। उक्त घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस के आने पर आरोपी भाग गए। 5 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
घिरोर के गांव नगला रढा निवासी जयपाल सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह पुत्र अनुरोध कुमार गांव स्थित दुकान से घरेलू सामान लेने के लिए जा रहा था। तभी वहां मौजूद शिवराज, दाताराम, हरवीर सिंह, सचिन कुमार और अनिल ने पुत्र अनुरोध को घेर लिया और गाली-गलौज करने लगे। जान से मारने की धमकी देते हुए उस पर पथराव करना शुरू कर दिया। अनुरोध जान बचाने के लिए घर की ओर भागा तो आरोपियों ने लाइसेंसी बंदूक और तमंचे से कई राउंड फायरिंग की। गोलियां चलने से गावं में दहशत का माहौल बन गया। उनके भाई प्रभू दयाल ने पुलिस को फोन कर सूचना दी, पुलिस को आता देख आरोपी आरोपी वहां से भाग गए। जयपाल ने बताया कि एक दिन पूर्व राशन लेने जाते समय शिवराज ने उन्हें घेर कर पीटा था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।