{"_id":"5e32ca7b8ebc3e4afa1d2749","slug":"firing-at-jamia-millia-islamia-march-post-viral-on-social-media-kasganj-chandan-gupta","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जामिया गोलीकांड: चंदन गुप्ता को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट, कासगंज में सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जामिया गोलीकांड: चंदन गुप्ता को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट, कासगंज में सनसनी
Fri, 31 Jan 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
चंदन गुप्ता (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जामिया मिलिया यूनीवर्सिटी के छात्रों द्वारा किए जा रहे विरोध के दौरान हुए गोलीकांड से कासगंज में खलबली मच गई।
गोलीकांड के आरोपी ने इस घटना को चंदन गुप्ता की मौत के बदले की पोस्ट बनाकर वायरल करते हुए सनसनी फैला दी। पोस्ट वायरल हुई और खबर मीडिया में चली तो सुगबुगाहट बढ़ गई और पुलिस सतर्क हो गई। हालांकि चंदन के परिवार ने गोलीकांड के आरोपी युवक से किसी प्रकार का संबंध नहीं बताया है।
'हमें चाहिए आजादी' के नारे लगा रहे जामिया मिलिया के एक छात्र को युवक ने हाथ में गोली मार दी और गोली मारते ही फेसबुक पर लिखा कि यह पहला बदला चंदन के लिए है। इससे पहले भी 29 जनवरी को युवक ने चंदनभाई यह बदला तेरे लिए होगा कि पोस्ट लिखकर उसका फोटो शेयर किया।

बृहस्पतिवार दोपहर को जामिया में घटना होने के बाद इस पोस्ट से कासगंज में सनसनी फैल गई। लोग चंदन गुप्ता के परिवार से संपर्क करने लगे। हालांकि चंदन गुप्ता के पिता सुशील गुप्ता और भाई विवेक गुप्ता ने गोली चलाने वाले युवक से परिवार का कोई संबंध नहीं बताया।
चंदन के भाई का कहना है कि उसके भाई चंदन के देश में कई फॉलोअर हैं। उनमें से ही कोई फॉलोअर रहा होगा, लेकिन इस नाम के युवक से कोई परिचय नहीं है। इधर पोस्ट को लेकर पुलिस भी सतर्क हो गई है और निगरानी बढ़ा दी है।
कोई अधिकृत जानकारी नहीं मिली
सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के बाद सतर्कता बढ़ा दी है। हालांकि अभी तक कोई अधिकृत जानकारी नहीं मिली है। पुलिस इस मामले को लेकर पूरी तरह सतर्क है और अधिकृत जानकारी जुटाई जा रही है - सुशील घुले, एसपी।